फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Stamp theft during Land sales

करोड़ों की जमीन लाखाें की बता हो रही स्टांप चोरी

Wed, 19 Oct 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 19 Oct 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Stamp theft during Land sales
rupee
जिले में दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे किनारे स्थित करोड़ों की जमीन को दूरदराज दर्शाकर उपनिबंधक कार्यालय स्तर से लाखों रुपये की स्टांप चोरी की जा रही है। छाता तहसील में तीन बडे़ मामलों में 38 लाख से ज्यादा की स्टांप चोरी पकड़ में आई है। एडीएम वित्त रवींद्र कुमार ने इसकी रिपोर्ट डीएम को भेज दी है।
विज्ञापन


इस वर्ष फरवरी माह में छाता तहसील के हाईवे किनारे के गांव अकबरपुर में 2800 वर्ग मीटर जमीन की बिक्री 4200 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से दर्शाई गई। 1.17 करोड़ की इस संपत्ति में 8.32 लाख रुपये के स्टांप लगाए गए।
विज्ञापन


एडीएम वित्त रवींद्र कुमार को हाल ही में किए गए स्थलीय सर्वे से पता चला कि यह जमीन हाईवे किनारे स्थिति है, यहां की जमीन की कीमत 8500 रुपये प्रति वर्गमीटर दर्ज है। इसके मुताबिक इस जमीन की कीमत 2.38 करोड़ होती है, इस पर 16.66 लाख रुपये के स्टांप लगने चाहिए थे। 8.24 लाख रुपये के स्टांप की चपत लगा दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तहसील के हाईवे किनारे के गांव सैमरी में 4050 वर्ग मीटर जमीन का मूल्यांकन 2400 रुपये प्रति वर्ग मीटर पर 30 प्रतिशत की छूट के साथ 1680 रुपये वर्ग मीटर कर दिया। इसके तहत 68.05 लाख रुपये की जमीन पर 4.76 लाख रुपये के स्टांप लगाए गए। सर्वे से खुलासा हुआ कि यह जमीन भी हाईवे किनारे की है, इसके मुताबिक 16 लाख रुपये के स्टांप लगने चाहिए थे।


इसी गांव में ऐसे ही 4235 वर्ग मीटर आवासीय जमीन पर भी 15.11 लाख रुपये की स्टांप चोरी की गई है। मथुरा तहसील के मोतीझील वृंदावन में दानपत्र में भी 3.11 लाख रुपये की स्टांप चोरी की गई है। एडीएम वित्त ने स्थलीय सर्वे के बाद इनकी रिपोर्ट डीएम को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed