फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   social exclusion of charged family

दुष्कर्म के आरोपियों के परिवारों का सामाजिक बहिष्कार

Fri, 30 Sep 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 30 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
social exclusion of charged family
Rape - फोटो : Times of India
मगोर्रा थाना क्षेत्र में किशोरी से गैंगरेप की घटना के दूसरे दिन गुरुवार को हुई महापंचायत में दूसरे समुदाय के आरोपी युवकों के परिवारों का सामाजिक बहिष्कार करने का फैसला सुनाया गया। इस फैसले से आरोपियों के कुटंब के छह परिवार प्रभावित हुए हैं। घटना के बाद गांव में व्याप्त तनाव और महापंचायत के चलते बड़ी संख्या में पुलिस-फोर्स के साथ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे और गांव में फोर्स ने फ्लैग मार्च किया। 
विज्ञापन


बता दें, मंगलवार रात थाना मगोर्रा के एक गांव में यूनिस और अनीस कुरैशी एक युवती को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किया था। ग्रामीणों ने यूनिस को पकड़कर पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया था। अनीस मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद एक समुदाय के लोग अपने घरों पर ताला लगाकर चले गए थे। इस मामले को लेकर जनता इंटर कालेज में क्षत्र सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार दोपहर महापंचायत शुरू हुई।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान चंद्रपाल कुंतल ने खुटैल पट्टी की सरदारी को महापंचायत में बुलाया था। पंचायत में एलान किया गया कि आरोपियों के परिवारों से गांव में कोई भी व्यक्ति लेन-देन नहीं करेगा। इन परिवारों को विवाह समारोह आदि में न तो कोई बुलाएगा और न ही इनके किसी कार्यक्रम में कोई ग्रामीण शरीक होगा। कोई दुकानदार इन्हें समान नहीं बेचेगा और न कोई व्यापार नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत के इस फरमान से धोबी, मनिहार, फकीर जाति के लोगों को अलग रखा गया है। महापंचायत ने फरार आरोपी की जल्द से जल्द से गिरफ्तारी की मांग की। महापंचायत में एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी, उपजिलाधिकारी गोवर्धन एमपी सिंह, सीओ गोवर्धन अजय कुमार आदि पुलिस-पीएसी के जवानों के साथ मुस्तैद थे।

एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि पंचायत को बताया कि छह टीमें आरोपी को पकड़ने में जुटी है। पीड़िता के परिवार को रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान योजना के तहत आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। महापंचायत का संचालन मास्टर उयदवीर सिंह ने किया।

रालोद नेता दीपक चौधरी, हरीचंद, सुरेश भगत, कांग्रेस नेता रणवीर सिंह पांडव,  मास्टर पुष्पेंद्र सिंह, सपा नेता प्रीतम सिंह, भाजपा नेता हेमराज सिंह कुंतल, जाट आरक्षण समिति के जिलाध्यक्ष भरत सिंह कुंतल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चेतन मलिक, जाट नेता राजवीर सिंह, ठाकुर जितेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र चौधरी, पूर्व प्रधान प्रभाती राम कोली, थान सिंह, कर्नल विक्रम सिंह, भाजपा नेता धर्मेद्र चौधरी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ठा. ओमप्रकाश, सिंह, देवी सिंह, पूर्व प्रधान मानपाल सिंह आदि मौजूद रहे।


अदा हुई नमाज
तनावपूर्ण शांति के बीच समुदाय विशेष के करीब छह परिवारों ने गुरुवार को गांव की मस्जिद में जौहर की नमाज अदा की। हालांकि इस नमाज में मस्जिद के मौलवी जफ रूद्दीन खां मौजूद नहीं थे। नमाज के दौरान शहीद खां, हकीम खां, बहीद खां, जल्लो, रफ ीक खां, अफ सर खां, अस्कल मुल्ला ने नमाज अदा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed