फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   six year jail to woman

झूठी रिपोर्ट करा रही महिला को 6 माह की जेल

Fri, 09 Sep 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 09 Sep 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
six year jail to woman
Jail
दो भाइयों पर अपहरण और बलात्कार का आरोप लगाते हुए अदालत से रिपोर्ट दर्ज करवाने की गुहार लगाने वाली महिला की शिकायत पुलिस जांच में फर्जी निकली। इस पर एडीजे 9 की अदालत ने महिला को छह माह के कारावास और पांच हजार के जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


6 अप्रैल, 2016 को रुक्मिणी विहार निवासी सुरेश ठाकुर की पत्नी कमलेश ने एडीजे 9 विवेकानंद शरण त्रिपाठी की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर पुलिस को रिपोर्ट के लिए आदेश देने की गुहार लगाई थी। महिला का कहना था कि पुलिस मुकदमा नहीं लिख रही है। महिला ने प्रार्थना पत्र में कहा कि उसकी दो नाबालिग बेटियों को मुकेश और बंटी गौतम निवासी हाथरस बहला-फुसलाकर भगा ले गए थे और जबरन शादी रचा ली है। बलात्कार किया गया है। 
विज्ञापन


महिला के इस प्रार्थना पत्र पर अदालत ने कृष्णानगर चौकी प्रभारी से आख्या मांगी। पुलिस ने जांच करने के बाद अदालत में रिपोर्ट पेश की। कोर्ट में चौकी प्रभारी ने कहा कि उक्त महिला पहले भी कई लोगों पर आरोप लगा चुकी है। पहले तहरीर देती है और बाद में समझौते की बात कहकर तहरीर वापस ले लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी सादाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की रिपोर्ट आने के कुछ समय बाद महिला ने अदालत में प्रार्थना पत्र पेश करके कहा कि अब वह इस मामले को तूल नहीं देना चाहती है। अदालत ने जब सवाल पूछे तो महिला जवाब नहीं दे सकी। अदालत ने माना कि महिला कानून का गलत इस्तेमाल कर रही है।


निर्दोषों को फंसाने के लिए पूरा षड्यंत्र रचा गया था। इस पर अदालत ने कमलेश को छह माह की जेल और पांच हजार के जुर्माने की सजा सुनाई है। इस मामले में एडीजीसी रविंद्र कुमार ने पैरवी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed