फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   seven people has been arrested in refinery theft case

ताबड़तोड़ दबिश, सात गिरफ्तार

Wed, 18 Feb 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 18 Feb 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
seven people has been arrested in refinery theft case
रिफाइनरी के बिटुमिन प्लांट से पांच दिन पहले चोरी हुए कोलतार से भरे 184 ड्रम बरामद होने के बाद पुलिस की कार्रवाई से माफिया भूमिगत हो गए हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो पुलिस इस बार बड़ा खुलासा करने जा रही है। बताया यह भी जा रहा है कि पुलिस पर बड़ी कार्रवाई न करने का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


थाना रिफाइनरी में रिफाइनरी के बिटुमिन प्लांट प्रबंधक दीपांजन बरई ने सात लोगों के विरुद्ध प्लांट से 184 ड्रम चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार की शाम को एसएसपी मंजिल सैनी ने एसपी सिटी शैलेष पांडेय, सीओ रिफाइनरी प्रीती प्रियदर्शिनी और सीओ छाता अतुल श्रीवास्तव के साथ मिलकर छाता स्थित गौहारी कट के निकट बने एस्सार डिपो जैन संस इंडिया लिमिटेड से सभी ड्रम बरामद कर लिए।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने चोरी के इस खेल में शामिल माफियाओं को पकड़ने के लिए दबिश दी। यह क्रम बुधवार को भी जारी रहा। पुलिस सूत्रों की मानें तो इसमें बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। हालांकि पकडे़ गए लोगों को छुड़ाने और कार्रवाई न करने को लेकर पुलिस पर दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस ने बुधवार शाम तक कुल सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई से ट्रांसपोर्टरों और तेल चोरों में खलबली है। सीओ प्रीती प्रियदर्शिनी ने बताया कि गुरुवार को सारा मामला खोल दिया जाएगा। कहा कि पुलिस इस बार एक बड़ा खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिद्वंदी हो गए हैं एक!
तेलचोरी के इस पुराने खेल को करने वालों में दो ग्रुप शामिल हैं। दोनों ही एक दूसरे के प्रतिद्वंदी हैं। इनमें एक ग्रुप मनोज अग्रवाल का है तो दूसरा कल्याण गैंग है। हालांकि कई अन्य लोग भी इस खेल में शामिल हैं लेकिन इन दोनों का दबदबा है। सूत्रों की मानें तो पुलिस कार्यवाही से घबराकर दोनों ही गैंग एकजुट हो गए हैं।


जिले से बाहर पहुंचा काम
जिले में होने वाले काले तेल का काम जब यहां के पुलिस अधिकारियोें की नजर में चढ़ा और लगातार कार्रवाई हुई तो तेल माफियाओं ने अपना काम यहां कम कर दिया था। लेकिन बाद में फिर यहां तेल कारोबार शुरू हो गया। साथ ही फिरोजाबाद, टूंडला, भरतपुर, शिकोहाबाद में काम आरंभ कर दिया है। शिकोहाबाद में तीन दिन पूर्व हुए काले तेल के खुलासे ने काम की पोल खोल दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed