{"_id":"58ff7c5b4f1c1b9228c0d21e","slug":"servant-have-looted-30-kg-silver","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकर ही चोरी कर ले गए थे 30 किलो चांदी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकर ही चोरी कर ले गए थे 30 किलो चांदी
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
Updated Tue, 25 Apr 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
संजय और अनुराग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदी कारोबारी के यहां से 30 किलो चांदी और दो लाख की नकदी की चोरी उसके नौकर ने ही की थी। पुलिस ने नौकर और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।
21 अप्रैल को गली दुर्गाचंद निवासी चांदी कारोबारी दीपक सर्राफ के यहां से चोरों ने 30 किलो चांदी, दो लाख की नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। मामले में कारोबारी दीपक ने नौकरों पर शक जताया था। पुलिस ने नौकर संजय निवासी माया टीला थाना गोविंद नगर को पकड़ा और पूछताछ की। एसपी सिटी अशोक कुमार ने बताया कि नौकर संजय दीपक के यहां नौ साल से काम कर रहा था।
कुछ माह पहले काम छोड़ गया था। एक माह पहले फिर से काम पर आया था। संजय ने अपने दोस्त सागर और अनुराग उर्फ अन्नु निवासी गली गऊ घाट के साथ चोरी की योजना बनाई। 21 अप्रैल की रात को सागर ने गैस कटर से ताला काट दिया और चोरी की। वो सीसीटीवी कैमरे, कंप्यूटर की डीवीआर भी ले गए थे।
पुलिस ने संजय और अनुराग को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के कब्जे से 28 किलो चांदी, 90 हजार रुपये, डीवीआर, सीसीटीवी कैमरे और तमंचा बरामद किया गया है। वार्ता के दौरान सीओ सिटी जगदीश सिंह, कोतवाली प्रभारी मौजूद रहे।