फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sentinel sentenced to seven years in attack in court premises

कोर्ट परिसर में हमला करने वाले सैनिक को सात साल की सजा

Fri, 31 Mar 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 31 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Sentinel sentenced to seven years in attack in court premises
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय - फोटो : file photo
पत्नी पर कोर्ट परिसर में चाकू से जानलेवा हमला करने वाले सैनिक को एडीजे तृतीय ने सात साल की सजा सुनाई है। इसके अतिरिक्त 4000 रुपये अर्थदंड भी तय किया गया है। 31 अक्तूबर 2014 को नौसेपुर थाना नौहझील निवासी लक्ष्मी दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा के मामले में अपने भाई गजराज के साथ मथुरा कोर्ट आई थीं।
विज्ञापन


मामले की सुनवाई न्यायालय जेएम पंचम में होनी थी। इसी दौरान लक्ष्मी का पति प्रेमपाल भी यहां पहुंच गया। बेंच पर बैठी लक्ष्मी से पहले तो वह झगड़ा करने लगा फिर बाल पकड़कर खींचातानी शुरू कर दी। इसे देख परिसर में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


ऐसे में प्रेमपाल सिंह ने चाकू से लक्ष्मी के गले को रेत दिया और कई बार भी किए। इससे लक्ष्मी के हाथ की अंगुली भी कट गई। बचाव को आए लक्ष्मी के छोटे भाई गजराज और न्यायालयकर्मी पुरुषोत्तम पर भी हमला किया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रेमपाल सिंह को पुलिस ने चाकू के साथ टैंक चौराहा से पकड़ लिया। मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता नंदकुमार तिवारी ने बताया कि इस मुकदमे में गुरुवार को एडीजे तृतीय जय प्रकाश तिवारी ने अभियुक्त प्रेमपाल सिंह को इस मामले में दोषी पाए जाने पर सात साल की सजा और चार हजार रुपये जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed