फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Revealing of train loot soon

गोंडवाना-दक्षिण एक्सप्रेस में एक ही गैंग ने डाली डकैती

Sun, 22 Mar 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 22 Mar 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
 Revealing of train loot soon
गोंडवाना और दक्षिण एक्सप्रेस में एक ही गैंग ने डकैती डाली। जीआरपी ने गैंग के बारे में पुख्ता सुराग जुटा लिए हैं। गैंग के सदस्य टीटीई से दोस्ती गांठने के बाद लूटपाट करते हैं। जीआरपी का दावा है कि जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

 
बता दें, बुधवार देर रात गोंडवाना एक्सप्रेस के एसी कोच में मध्य प्रदेश के वित्तमंत्री जयंत मलैया व उनकी पत्नी सुधा मलैया से लूट हुई थी। इससे दो घंटे पहले फरह क्षेत्र में दक्षिण एक्सप्रेस में पुणे के यात्री विमल शर्मा से मारपीट कर पांच हजार रुपये और सामान लूटा गया।
विज्ञापन


डकैती की दोनों वारदात के खुलासे को जीआरपी की कई टीमें लगी हुई हैं। सूत्रों ने बताया कि अंतरराज्यीय गैंग ने वारदात की। गैंग के सदस्य रेलवे की कार्यप्रणाली से पूरी तरह से वाकिफ हैं। प्रत्येक घटना करने से पहले यह एक रोडमैप तैयार करते हैं। जिस गाड़ी को निशाना बनाते हैं, उसके बारे में पूरी जानकारी कर लेते हैं। ट्रेन कहां रुकेगी, किस स्टेशन पर कब पहुंचेगी और कितनी देर का स्टॉपेज है। किस घटना को कहां अंजाम दिया जाए, जिससे भागने में आसानी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशनों से चढ़ने वाले टीटीई की भी जानकारी रखते हैं। इनसे दोस्ती और जानपहचान करते हैं। कुछ पैसे देकर एसी कोच में चढ़ जाते हैं। एसपी जीआरपी गोपेश खन्ना ने बताया कि गैंग के बारे में सुराग मिले हैं। जल्द ही घटनाएं खुल जाएंगी।

सोमवार को आएंगे एडीजी
एडीजी रेलवे जावेद अहमद सोमवार को आगरा आ रहे हैं। वह जिला पुलिस की समीक्षा बैठक करेंगे। उनके पास आगरा और मथुरा जिले का प्रभार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed