{"_id":"58a5ecd84f1c1bcd57d84bfc","slug":"rape-with-a-girl-in-a-university-campus","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि कैंपस में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवि कैंपस में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 16 Feb 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
बलात्कार
- फोटो : concept photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक विश्वविद्यालय के कैंपस में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर लगा रहा है, चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज तक नहीं की है। पुलिस के इस रवैए से पीड़ित परिवार परेशान है।
विश्वविद्यालय के कैंपस में अपने परिवार के साथ रह रही 10वीं की छात्रा को घर में अकेले पाकर पड़ोसी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा ने अपने साथ हुई घटना माता-पिता को बताई। इसके बाद उसके माता-पिता ने सदर बाजार थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
चार दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराने की जहमत तक नहीं उठाई। थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक तसनीम अहमद रिजवी का कहना है कि बुधवार की शाम को उन्हें तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
भयभीत किशोरी ने छोड़ दी प्री-बोर्ड परीक्षा
15 वर्षीय छात्रा की इन दिनों प्री-बोर्ड की परीक्षा चल रही हैं। सोमवार को उसका पेपर था। दुराचार के बाद से छात्रा इतनी भयभीत है कि वह सोमवार को पेपर देने भी नहीं गई। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।