फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   rape in baldev

वहशी ने तोड़ दी थी बच्ची की गर्दन

Sat, 27 Aug 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 27 Aug 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
rape in baldev
murder
वहशी ने छह वर्षीय बालिका की गर्दन की हड्डी तोड़ दी थी। उसके गले पर आरोपी की उंगलियों के निशान भी छप गए। क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात को बच्ची की हत्या की गई थी। प्रारंभिक पड़ताल में बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की बात कही जा रही थी।
विज्ञापन


हालांकि अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस का कहना है कि बच्ची से दुष्कर्म नहीं किया गया। बच्ची की गला दबाकर हत्या की गई। चेहरे पर खरोंच के निशान हैं। 
विज्ञापन


इधर पुलिस अभी तक अभी तक श्यामजीत उर्फ कलूटा उर्फ मोती को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।  उसकी तलाश में कई जगह दबिश दी गई। इधर आरोपी की गिरफ्तारी न होने से ग्रामीणों में आक्रोश बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने दरिंदे को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मान का कहना है कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा। उसकी गिरफ्तारी के लिए शनिवार को ही छह स्थानों पर दबिश दी गई।


मां की तबीयत बिगड़ी, परिवार में कोहराम
मासूम की मौत के बाद मां की तबीयत बिगड़ गई है। परिवार में कोहराम मचा है। शनिवार को जब बच्ची का शव गांव में पहुंचा तो हर कोई बिलख उठा। गांव में चूल्हे नहीं जले। ग्रामीणों ने मांग रखी कि आरोपी को फांसी की सजा दी जाए। ताकि आगे कोई ऐसा कृत्य करने की सोच भी नहीं सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed