फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Policemen will testify in Jawahar Bagh Kand

अब जवाहरबाग हिंसा में गवाही देंगे पुलिसवाले

Mon, 17 Oct 2016 12:01 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Mon, 17 Oct 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Policemen will testify in Jawahar  Bagh Kand
- फोटो : अमर उजाला
न्यायिक आयोग ने 10 पुलिसवालों को बुलाया, यह सभी अफसरों के साथ जवाहरबाग में गए थे
विज्ञापन

24 अक्तूबर से शुरू होगी इन सभी की गवाही

जवाहरबाग हिंसा की जांच कर रहे न्यायिक आयोग के समक्ष 10 पुलिसवालों की पेशी होगी। आयोग ने इन सभी को 24, 25 और 26 अक्तूबर का वक्त दिया है। इस दौरान 25 लोगों की गवाही होनी है।
दो जून को जवाहरबाग खाली कराते वक्त हुई हिंसा में एसपी सिटी और थानाध्यक्ष समेत 29 लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना का हल्ला देश भर में रहा। सरकार को कटघरे में खड़ा किया गया। पुलिस और प्रशासन पर भी आरोप लगे। इस हिंसा की जांच शासन की ओर से गठित न्यायिक आयोग कर रहा है। पहले चरण में सभी से शपथपत्र लिए गए थे और अब गवाही हो रही है। न्यायिक आयोग के सचिव और पूर्व जनपद न्यायाधीश पीके गोयल ने बताया कि पुलिसकर्मी सहित 25 लोगों की गवाही होनी है। इसके लिए तारीख मुकर्रर कर दी गई है। 24 अक्तूबर से इनकी गवाही होगी। इन पुलिसवालों ने जो भी देखा वह बताएंगे। इसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब तक 30 से ज्यादा लोगों की गवाही इस प्रकरण में हो चुकी है। जो पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी इस बीच में तैनात रहे हैं उन्हें भी गवाही के लिए बुलाया जाएगा। माना जा रहा है कि दीपावली के बाद इन सभी को गवाही के लिए बुलाया जाना है। इनमें उस दौरान रहे डीएम, एसएसपी, सिटी मजिस्ट्रेट, एडीएम और सीओ हैं। इन सभी को न्यायिक आयोग ने नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed