फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   police take action in rampage in mathura

युवक की मौत पर बवाल में 70 पर मुकदमा

Sat, 24 Dec 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 24 Dec 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
police take action in rampage in mathura
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
सेंट्रल बैंक की लाइन में खड़े युवक की शुक्रवार को मौत हो गई थी। इससे गुस्साई भीड़ ने जमकर बवाल किया था। जाम लगा दिया गया था। मामले में पुलिस ने शनिवार को तीन नामजद समेत 70 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को गांव भगौसा निवासी युवक उमाशंकर सेंट्रल बैंक से अपने भाई के साथ दो हजार रुपये निकालने के लिए गया था। दोपहर को लाइन में लगे-लगे अचानक वह गिर पड़ा। उसे डाक्टर के पास ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर परिवार वाले भी पहुंच गए थे। बैंक वालों पर आरोप गूंजने लगे। ग्रामीणों ने बैंक के सामने युवक का शव रख दिया और खूब बवाल काटा।
विज्ञापन


ये लोग बैंक वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रहे थे। इनका कहना था पिछले तीन दिनों से पैसा लेने आ रहे हैं मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। आज जब पता चला कि पैसा नहीं मिलेगा तो वो घबरा गया और उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। इससे पब्लिक भी भड़क गई थी। शाम तक बवाल होता रहा। मामले में थाना प्रभारी डीएन मिश्रा ने बिहारी ठाकुर, जुगल और कन्हैया सहित साठ से सत्तर लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed