फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   police Reveala the murder mistry of father and daughter

प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर की थी बाप-बेटी की हत्या

Sat, 03 Dec 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 03 Dec 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
police Reveala the murder mistry of father and daughter
Murder
पुलिस 26 अक्तूबर को गांव थना अमर सिंह स्थित कुएं में मिले पिता-पुत्री के शवों के मामले की गुत्थी सुलझाने के करीब पहुंच गई है। यह साफ हो गया है कि प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर पिता-पुत्री को मौत के घाट उतारा गया था। पुलिस ने 12 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
विज्ञापन


गौरतलब रहे कि 26 अक्तूबर को मांट रोड स्थित थना अमर सिंह के समीप एक कुएं में पिता-पुत्री के शव कुएं में मिले थे। दोनों की शिनाख्त गोपाल पुत्र निनुआ निवासी गौसना थाना जमुनापार और उनकी पुत्री खुशबू पुत्री गोपाल के रूप में हुई थी।
विज्ञापन


इस मामले में 28 अक्तूबर को थाना राया में विनोद, नत्थौली, सुनील, पुष्पा, अमृता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सुनील निवासी ग्राम नगला विस्सी और कृष्णा भगत निवासी सरदारगढ़ ने पुलिस पूछताछ में मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि सुनील का गोपाल के घर पर आनाजाना था और वह दूर के रिश्ते में गोपाल का साला भी लगता था, इस कारण वह गोपाल की पत्नी से बातचीत करता था तो कोई शक भी नहीं करता था। वह गौसना में एक प्राइवेट स्कूल में नौकरी भी करने लगा था।

सुनील का अधिक आनाजाना और आसपास चर्चा सुन कर गोपाल ने सुनील का घर आना बंद कर दिया। परेशान सुनील ने घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस की कॉल डिटेल में अंतिम बार सुनील से बातचीत होने का खुलासा हुआ है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पिता-पुत्री के मामले में नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही।

ग्यारह माह बाद दर्ज हुआ अपहरण का मुकदमा
ग्यारह माह से लापता चल रहे गौसना निवासी पुरुषोत्तम के अपहरण होने का मुकदमा थाना जमुनापार में तीन दिन पहले दर्ज हुआ है। बताते चलें कि ग्राम गौसना निवासी पुरुषोत्तम और उसके भाई चंद्रभान का विवाह ककराली से हुआ था। ग्यारह माह पूर्व में पुरुषोत्तम अपनी ससुराल जाने की कह कर गया था उसके बाद उसका कोई अता पता नहीं लग सका है।


परिवारीजनों ने थाना जमुनापार में गुमशुदगी की तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने घटना के संबंध में कोई पूछताछ नहीं की। जब गोपाल और उसकी पुत्री की लाश कुएं में मिली तब परिवारीजनों ने मृतक गोपाल के भाई पुरुषोत्तम और चंद्रभान के गायब होने की जानकारी दी थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अब आकर घटना की रिपोर्ट थाना जमुनापार में ग्यारह माह बाद दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed