फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   police has arrested three persons in madhuvan enclave dacoity

मधुवन एंकलेव डकैती का खुलासा, तीन दबोचे

Sun, 16 Aug 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Sun, 16 Aug 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
police has arrested three persons in madhuvan enclave dacoity
कृष्णानगर चौकी क्षेत्र में 11 अगस्त को दिनदहाड़े 22 लाख की डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। डकैती में सात डकैत शामिल थे, तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लूटे गए जेवरात, नकदी में से कुछ बरामद की गई हैं। मामले में पुलिस ने डकैती का माल खरीदने वाले बुलंदशहर के सर्राफ को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


मधुवन एंकलेव निवासी चीनी आढ़ती अशोक अग्रवाल के घर 11 अगस्त को छह से अधिक बदमाश घुस आए। उनकी पत्नी साधना अग्रवाल घर में अकेली थीं। बदमाश दो लाख नकदी, 20 लाख से अधिक के जेवर लूट ले गए। डकैती के खुलासे के लिए एसएसपी डा. राकेश सिंह ने एसपी सिटी शैलेश पांडेय के नेतृत्व में सर्विलांस, फोरेंसिक सहित सात टीमें लगाई थीं।
विज्ञापन


एसओ राया अरविंद सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने एक सुराग के आधार पर मांट के एक बदमाश को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने मधुवन एंकलेव डकैती की घटना में शामिल होना बताया। इसके बाद कड़ी खुलती गई। मांट मूला से पकड़े गए बदमाश ने डिबाई और बुलंदशहर के दो लुटेरों व कानपुर के चार लुटेरों के नाम लिए। इसके बाद पुलिस ने डिबाई और बुलंदशहर में दबिश देकर लुटेरे तरुण और रवि को दबोच लिया। डकैतों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने आढ़ती के यहां से लूटा गया सोना बुलंदशहर में चौक बाजार स्थित सर्राफ नितिन को बेचा था। रविवार सुबह पुलिस अधिकारियों ने सर्राफ के यहां दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें पुलिस तीनों लुटेरों को साथ ले गई थी। तीनों को देखते ही सर्राफ ने सारी बात पुलिस को बता दी। सर्राफ ने बताया कि डकैतों से खरीदे गए 300 ग्राम सोने में से 200 ग्राम सोने के जेवरात उसने गला दिए हैं। बचे 100 ग्राम सोने के जेवरात पुलिस ने बरामद कर लिए और सर्राफ को हिरासत में ले लिया। सर्राफ की गिरफ्तारी का बुलंदशहर में कुछ लोगों ने विरोध भी किया जिसे शांत करा दिया गया। इसके बाद पुलिस बदमाशों और सर्राफ को अपने साथ ले आई। बरामद हुए जेवरातों को पीड़ित ने पहचान लिया है। राया पुलिस ने लूट में प्रयुक्त गाड़ी भी बरामद की है। अब पुलिस बाकी चार लुटेरों को दबोचने के लिए दबिश दे रही है।



हाईवे क्षेत्र में रहकर की रेकी
मधुवन एंकलेव में आढ़ती के यहां डकैती डालने वाले बदमाश हाईवे क्षेत्र में किराए पर कमरा लेकर रहे थे। मांट मूला के बदमाश ने मकान की रेकी की और डिबाई व बुलंदशहर के बदमाशों ने लूटकर भागने की योजना पर काम किया। डकैती डालने के दौरान वे गाड़ी हाईवे किनारे खड़ी कर आए थे। एक बदमाश गाड़ी में ही बैठा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed