{"_id":"589cb8aa4f1c1bc05537b6a8","slug":"police-arested-a-tatlu-with-a-luxry-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवा लाख की बाइक के साथ टटलू दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सवा लाख की बाइक के साथ टटलू दबोचा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 10 Feb 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
कृष्णानगर पुलिस ने भूतेश्वर रेलवे स्टेशन के समीप से एक टटलू को दबोचा लिया। इसके कब्जे से चोरी की सवा लाख रुपये कीमत की बाइक और तमंचा बरामद किया गया है। टटलू यहां पर किसी व्यापारी का इंतजार कर रहा था।
सूचना पर कृष्णानगर पुलिस भूतेश्वर स्टेशन के पास पहुंची तो टटलू भागने लगा। पुलिस ने पीछा करके उसे दबोच लिया। चौकी प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि पकड़ा गया हनीफ निवासी विशंभरा शेरगढ़ है। इसके कब्जे से एफजेड-5 बाइक और एक तमंचा बरामद किया गया है।
यह बाइक मेवात से चुराई गई है। बाइक पर फर्जी नंबर की प्लेट और फर्जी आरसी भी मिली है। चोरी की बाइक की कीमत करीब सवा लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि टटलू शेरगढ़ और कोसीकलां थाने से चार बार जेल जा चुका है।