{"_id":"2de8fe436d36e6605b630fd93003c85c","slug":"police-and-farmers-clash-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलाकात पर बवाल, पुलिस से भिड़े किसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुलाकात पर बवाल, पुलिस से भिड़े किसान
ब्यूरो अमर उजाला म्ाथ्ाुरा
Updated Sat, 03 Jan 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोकुल बैराज प्रकरण में बंद किसानों के समर्थकों और पुलिस के बीच एसएसपी दफ्तर के नजदीक संघर्ष हो गया। इस घटना में एक पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी गई और उसकी राइफल तोड़ दी गई। पुलिसकर्मियों ने समर्थकों को पीटा इसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। एसएसपी मंजिल सैनी मौके पर पहुंच गईं, इसके बाद स्थिति नियंत्रण में आई।
बीते साल एक नवंबर को गोकुल बैराज डूब क्षेत्र के किसानों और पुलिस के दौरान भीषण संघर्ष और आगजनी के मामले में 11 आंदोलनकारी जेल में बंद हैं। शनिवार सुबह 10 बजे जेल में बंद किसान और भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री कुंवर सिंह निषाद, बाबा लक्ष्मणदास, प्रवीण चौधरी, मनोज कुमार, रोहन सिंह, किशोर, रामरतन सिंह, भोपाल दास, हेमंत कुमार, चंकी चौधरी, विनोद कुमार, अखिलेश कुमार, शिशुपाल और कुछ अन्य सहित कुल 13 लोगों को कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था।
हवालात से चार-चार के ग्रुप में इन्हें कोर्ट भेजा गया। दोपहर 12:15 बजे कुंवर सिंह निषाद, मनोज कुमार, लक्ष्मणदास और प्रवीण चौधरी को लेकर सिपाही पवन चौधरी सहित चार पुलिसकर्मी कोर्ट पहुंचे। जब वह कुंवर सिंह को कोर्ट से हवालात ला रहे थे तभी 50 से अधिक किसान हवालात के गेट पर कुंवर सिंह सहित अन्य किसानों से मुलाकात पर अड़ गए। पुलिस कर्मियोें ने विरोध किया तो मामला बिगड़ गया।
विज्ञापन
आरोप है कि सिपाही पवन ने मारपीट कर दी। इसके बाद भड़के किसानों और पुलिस में जमकर मारपीट हुई। इसमें सिपाही पवन कुमार की वर्दी फाड़ दी गई और सरकारी राइफल भी तोड़ दी गई। संघर्ष के बीच पुलिस के कब्जे से हमले के आरोपी युवा नेता अमन ठाकुर को पुलिस ने पीटते हुए पकड़ लिया।
कुछ ही देर में समर्थक भारी पड़ गए और पुलिस के कब्जे से छूट कर अमन ठाकुर नौ दो ग्यारह हो गए।
एसएसपी दफ्तर के सामने पुलिस और किसानों के संघर्ष की सूचना पर हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में यह स्थान छावनी में तब्दील हो गया। एसएसपी मंजिल सैनी, एसपी सिटी मनोज सोनकर, एसपी क्राइम अशोक कुमार रॉय, सीओ सिटी अजयपाल शर्मा ने किसानोें से वार्ता की और कड़ी सुरक्षा में हवालात से जेल भिजवाया।
कुंवर सिंह, अमन ठाकुर सहित 12 के खिलाफ रिपोर्ट
जेल से हवालात में पेशी पर आने के दौरान सिपाही से मारपीट कर वर्दी फाड़ने और सरकारी राइफल तोड़ने के मामले में कुुंवर सिंह निषाद सहित 12 के खिलाफ एक और रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस लाइन के सिपाही पवन चौधरी की ओर से थाना सदर में कुंवर सिंह निषाद, अमन ठाकुर सहित 10-12 साथियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने और सरकारी राइफल तोड़ देने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
एक नवंबर से हैं किसानों में उबाल
गोकुल बैराज बनने के बाद रोके गए पानी का जलस्तर बढ़ जाने से डूब क्षेत्र का मुआवजा मांग रहे किसानों द्वारा जाम लगा देने और उसे खुलवाने के प्रयास में जमकर बवाल हुआ था। एक नवंबर को हुए बवाल में आक्रोशित किसानों ने दो रोडवेज बसों और एक टेंपो में आग लगा दी थी। गोकुल बैराज परियोजना की कंट्रोल यूनिट को तहस नहस कर दिया था। इसमें 11 किसानों को जेल भेजा गया था।