फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   one dead in four accident at expressway

एक्सप्रेसवे पर चार हादसे, युवक की मौत

Mon, 20 Jun 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 20 Jun 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
one dead in four accident at expressway
expressway in india - फोटो : Wikipedia
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसों का ग्राफ  दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। चार अलग-अलग हादसों में एक युवक की मौत और 11 व्यक्ति घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर नौहझील क्षेत्र माइल स्टोन 60 के समीप शनिवार रात नोएडा की ओर जा रही इनोवा कार में पीछे से आ रहे बेकाबू ट्रक की टक्कर हो गई।

कार में सवार जितेंद्र कुमार (23) निवासी गांव बेर थाना ककोड़ जनपद बुलंदशहर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ममता, आकाश, सोनू निवासी बेर थाना ककोड़ सहित सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एक्सप्रेसवे कर्मियों ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाल कर उपचार के लिए नोएडा भेज दिया। घायलों में दो की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


दूसरा हादसा थाना नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 65 के समीप रविवार सुबह हुआ। नोएडा से आगरा की ओर जा रही होंडा सिटी कार अनियंत्रित हो डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। इसमें सवार चालक सोनू निवासी दिल्ली समेत तीन लोग घायल हो गए। एक्सप्रेसवे कर्मियों ने घायलों को उपचार के लिए नोएडा भेज दिया। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरा हादसा शनिवार रात थाना मांट क्षेत्र में माइल स्टोन 98 के समीप हुआ। इसमें आगरा से नोएडा की ओर जा रही मेटाडोर डीएल चालक को झपकी लगने से अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें भरी सब्जी सड़क पर बिखर गई और चालक कृष्णा प्रजापति निवासी गया बिहार घायल हो गया। चौथा हादसा रविवार सुबह थाना यमुनापार क्षेत्र में माइल स्टोन 113 के समीप हुआ। इसमें आगरा से नोएडा की ओर जा रहा आयशर कैंटर स्टियरिंग फेल होने से अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गया। हादसे में चालक सहित उसमें सवार सभी लोग बच गए।


जायलो कार ट्रक से टकराई, श्रद्धालु की मौत
वृंदावन से दर्शन कर गाजियाबाद लौट रहे श्रद्धालुओं की जायलो कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक श्रद्धालु की मौके पर मौत हो गई। कार में सवार चार अन्य लोग घायल हो गए। गाजियाबाद नंदग्राम एसबीएन स्कूल के पास रहने वाले अवनीश सोलंकी (21) पुत्र सुलभ सोलंकी चार दोस्तों के साथ अपनी जायलो कार से वृंदावन में दर्शन कर गाजियाबाद लौट रहे थे। कोटवन वार्डर पर हादसा हो गया। इसमें अवनीश की मौके पर ही मौत हो गई। आवाज सुनते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए, सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को हास्पिटल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed