फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   one arrested in firing case

बीपीसीएल प्रबंधक पर फायरिंग में एक गिरफ्तार

Sat, 08 Oct 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 08 Oct 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
one arrested in firing case
एक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के डिपो मैनेजर आशीष गुप्ता पर फायरिंग करोड़ों के ठेके के लिए चलाई गईं थीं। हमलावरों का मकसद उन्हें नुकसान पहुंचाना नहीं बल्कि डराना था ताकि मनमाफिक ठेका मिल सके। साजिश चार ठेकेदारों ने मिलकर रची थी। शनिवार को पुलिस ने इस संबंध में खुलासा किया।
विज्ञापन


पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि गांव पैंठा के समीप से हमलावर बच्चू सिंह निवासी पीलुआ, सादिकपुर (फरह) को पकड़ा गया है। जबकि एक अन्य हमलावर सुरजन उर्फ रिंकू निवासी बलरई थाना फरह फरार है।
विज्ञापन


इसके अलावा षड्यंत्र रचने वाले सत्यवीर निवासी धर्मपुरा, लाल सिंह निवासी छड़गांव, श्यामवीर निवासी छड़गांव थाना रिफाइनरी, गंगा ठेकेदार निवासी बंबूरी, थाना रिफाइनरी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि ठेकेदारी के वर्चस्व में डराने-धमकाने के लिए छह अक्तूबर को बीपीसीएल डिपो मैनेजर पर हमला किया गया। जिस गाड़ी में प्रबंधक सवार थे, वह षड्यंत्रकारी सत्यवीर की थी। वार्ता में एसपी (सिटी) आलोक प्रियदर्शी, सीओ रिफाइनरी आइपीएस अनुपम सिंह भी मौजूद रहे।

12 हिरासत में, पूछताछ बाद छोड़े
प्रबंधक पर जानलेवा हमला प्रथम दृष्टया तेल चोरी के संदर्भ में देखा गया। इसके चलते फरह, रिफाइनरी पुलिस और क्राइम ब्रांच ने 35 लोगों को चिह्नित किया। इसमें से 12 को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद मामला ठेकेदारी में वर्चस्व की जंग का सामने आया। 


ठेकेदारी में वर्चस्व की लड़ाई
बीपीसीएल डिपो में सिक्योरिटी, किचन और गाड़ियों के संचालन के लिए ठेकेदारों में वर्चस्व की लड़ाई होती है। इसी लड़ाई के चलते प्रबंधक पर हमला भी किया गया। अब एचपीसीएल-बीपीसीएल के मध्य जल्द ही एक अस्थायी चौकी बनाई जाएगी। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि चौकी के बनने से चोरी की वारदातों पर लगाम लगेगी, वहीं तेल चोरों पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed