{"_id":"6b9c4b4943604bde02f421563ffce12f","slug":"oldman-murdered-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकंडखेड़ा में वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकंडखेड़ा में वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Sun, 22 Nov 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बलदेव के गांव सरकंडखेड़ा में खेत पर सो रहे वृद्ध की बदमाशों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। वृद्ध भूधर सिंह फसल की रखवाली करने के लिए खेत पर सो रहे थे।
बलदेव के ग्राम नगला जमुनी निवासी भूधर सिंह (85) के खेत गांव सरकंडखेड़ा के निकट हैं। खेतों पर ही कोठरी और दुकान बनी है। दुकान में धान की फसल रखी थी। शनिवार को रात में भूधर सिंह खेत पर सोने गए थे। इस दौरान बदमाशों ने दुकान की दीवार काट दी और फसल चुराने लगे।
भूधर ने विरोध किया तो उन पर लोहे के कांचा से प्रहार कर दिया और भाग गए। इससे भूधर सिंह की मृत्यु हो गई। रविवार सुबह इसकी जानकारी ग्रामीणों और परिवारीजनों को हुई। लोहे का कांचा, कुल्हाड़ी, बांक और खुरपी मौके पर मिली।
विज्ञापन
सूचना पर सीओ महावन अजय कुमार, एसओ बलदेव और सैकड़ों ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों में आक्रोश बना रहा। रालोद नेता सिकंदर सिंह, घनश्याम सिंह, होशियार सिंह आदि ने पुलिस-प्रशासन से घटना के शीघ्र खुलासे की मांग की है। पुलिस ने मामले में तीन संदिग्ध लोगों को पकड़ा है। भूधर के बड़े बेटे वीरेंद्र ने हत्यारों के खिलाफ बलदेव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शव का पोस्टमार्टम कराया है।