{"_id":"585434cf4f1c1be851649a61","slug":"murder-near-kosikalan-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसी में थाने के पास आढ़ती की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोसी में थाने के पास आढ़ती की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला कोसीकलां
Updated Sat, 17 Dec 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला कोसीकलां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेखौफ बदमाशों ने कोसीकलां थाने से महज 80 मीटर की दूरी पर आढ़ती की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली सीने पर मारी गई जो आरपार निकल गई। वारदात के बाद गुस्साए लोग व्यापारी के शव को एंबुलेंस में रखकर थाने पहुंच गए और जमकर बवाल किया। आक्रोश में शनिवार को मंडी बंद रखने का एलान किया गया है।
व्यापारी के कत्ल की यह सनसनीखेज वारदात शुक्रवार की देर शाम करीब पौने आठ बजे की है। मुहल्ला तांगड़ा निवासी कृष्णपाल सिंह उर्फ कलुआ (55) आढ़ती थे। मंडी समिति में उनकी बड़ी आढ़त है। रात को करीब पौने आठ बजे उन्होंने आढ़त को बंद किया और पैदल ही घर को जाने लगे। घर भी आढ़त के पास में ही है। बताया गया है कि जब कृष्णपाल कोसीकलां थाने के पास भातू कालोनी में पहुंचे तो सामने से आए एक युवक ने कृष्णपाल को गोली मार दी। गोली सीने में लगी जिससे कृष्णपाल सड़क पर गिर गए। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई।
आसपास के लोग दौड़ पड़े। तत्काल घायल कृष्णपाल को अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। व्यापारी की मौत से लोग भड़क गए और उनका शव एंबुलेंस में रखकर थाने पर पहुंचे। थाने पर पुलिस के खिलाफ गुस्सा जताया गया। हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग गूंजने लगी। हालांकि घटना की वजह साफ नहीं हो सकी है लेकिन रंजिश की बात कही जा रही है। वारदात के दौरन व्यापारी से कोई लूट न होने भी इस ओर इशारा कर रहा है। बताया गया है कि कृष्णपाल कई संगठनों से जुड़े थे। मंडी समिति व्यापारी संघ के भी अध्यक्ष रह चुके थे। श्रीकृष्ण गोशाला के अध्यक्ष रह चुके थे। मंडी समिति एसोसिएशन के दिगंबर सिंह ने बताया कि जब तक हत्यारे गिरफ्तार नहीं होेंगे आंदोलन जारी रहेगा। शनिवार को मंडी समिति बंद रखने का एलान किया गया है।