फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   measurement of land in presence of police

पुलिस की मौजूदगी में हुए जमीन की नाप-जोख

Sun, 15 Nov 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Sun, 15 Nov 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
measurement of land in presence of police
मांट मूला में  10 दिन पहले आवंटियों को कब्जे दिलाने गई पुलिस-प्रशासन की टीम पर पथराव के बाद रविवार को फिर कब्जे दिलाने का काम शुरू किया गया। इस बार सुरक्षा के लिए कई थानों का फोर्स मौजूद था।
विज्ञापन


बता दें कि मांट मूला भूमि प्रबंधन समिति ने कई माह पहले मांट मूला के अलावा गांव के ही खंड छांहरी में पट्टे आवंटित किए थे। शुरू से ही प्रक्रिया विवादों के घेरे में रही। प्रधान ने सभी आवंटनों को स्वीकृति दिलवा दी। छह नवंबर को छांहरी में आवंटियों को कब्जा दिलाते वक्त जमकर हंगामा हुआ और पुलिस पर पथराव किया गया।
विज्ञापन


इसमें 12 नामजद सहित 36 लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया था। रविवार को फिर से कब्जा दिलाने गई टीम के साथ 12 दारोगा, 25 से अधिक सिपाही और होमगार्ड मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई शुरू होते ही ढोंडा मोहल्ला के दिनेश राघव, गिरीश राघव, बृजेश राघव आदि ने एक खसरा नंबर के बारे में सिविल कोर्ट में लंबित विवाद की जानकारी तहसीलदार रजितराम यादव और एसओ दुर्गेश कुमार को दी। तहसीलदार ने इसे मानने इनकार करते हुए नाप-जोख शुरू करा दी। शाम तक दर्जनों लोगों के प्लाट नापे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed