{"_id":"eb168290e5b5ab709c1c57d2e396db6c","slug":"market-opened-with-police-security-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगीनाें के साए में खुला मुख्य बाजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संगीनाें के साए में खुला मुख्य बाजार
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 08 May 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा में गुरुवार को तनावपूर्ण शांति के बीच मुख्य बाजार खुला लेकिन आरोपी के घर के आसपास का बाजार पूरी तरह बंद रहा।
बुधवार को रात में पुलिस ने उपद्रवियों की तलाश में दबिश दी थी। दिन में जगह जगह बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इन सबके बीच मेन बाजार में दुकानें खुली लेकिन खरीददार न के बराबर थे। इधर दोपहर को भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल स्थानीय पुलिस चौकी पर पहुंचा और पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। प्रतिनिधिमंडल में शामिल जिलाध्यक्ष डीपी गोयल, पूर्व विधायक अजय पोइया, चेतन मलिक और अन्य लोगों ने पुलिस से निर्दोष लोगों के खिलाफ कार्रवाई न करने को कहा। इस पर चौकी प्रभारी ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।
आला अफसरों ने पूरे दिन कस्बे में डेरा डाले रखा। बछगांव रोड स्थित ईदगाह पर अधिकारियों ने हाल जाना। एसपी क्राइम, एसडीएम सदर, एसपी यातायात, तहसीलदार सदर, सीओ सदर, एसओ मगोर्रा चौकी पर मौजूद रहे। रालोद के प्रदेश महासचिव दीपक चौधरी ने थाना मगोर्रा में एसओ से मुलाकात कर निर्दोष लोगों को न फंसाने की बात पुलिस से कही। दीपक चौधरी ने बताया कि जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है उनसे प्रशासन कड़ाई से निपटे, लेकिन शक के आधार पर निर्दोष लोगों को नामजद न करे। इस बारे में नगर पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर वर्मा ने सभी लोगों ने सौहार्द बनाए रखने की अपील की।