फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   man murder his mother

मां की हत्या कर पुलिस चौकी पहुंचा युवक

Wed, 14 Dec 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 14 Dec 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
man murder his mother
मां की हत्या कर पुलिस चौकी पहुंचा युवक - फोटो : अमर उजाला मथुरा
उस मां को क्या मालूम था कि जिसे वह नौ महीने तक अपनी कोख में रखकर परेशानी झेल रही है, वही उसकी जान का दुश्मन बनेगा। जिसे लाड़-प्यार देकर बड़ा करेगी, वही उसकी हत्या कर देगा। न्यू विकास नगर में बुधवार की दोपहर एक युवक ने अपनी मां की गला घोंट कर हत्या कर दी। इसके बाद वह पुलिस चौकी पहुंच गया और हत्या की बात कबूली। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 2014 में होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने वाला यह युवक इस समय बेरोजगार था और मां उसे बार बार कोई नौकरी करने के लिए कहती थी। 
विज्ञापन


बताया गया कि हाईवे थाना क्षेत्र में न्यू विकास नगर में सुधांशु नायक अपनी पत्नी निर्मला (60) और इकलौते बेटे सतीश नायक के साथ रहते हैं। यह लोग मूल रूप से उड़ीसा में कटक के रहने वाले हैं, लेकिन पंद्रह साल से मथुरा में ही रह रहे हैं। वर्तमान में वह जगन्नाथ पहलवान के यहां किराये पर रहते हैं। 8 दिसंबर को सुधांशु नायक अपने भतीजे की शादी में कटक गए हैं। घर पर सतीश और उसकी मां निर्मला ही रह रहे थे। बुधवार की दोपहर किसी बात पर मां-बेटे में विवाद हुआ। आरोप है कि इस दौरान सतीश ने अपनी मां निर्मला की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद वह चौकी कृष्णा नगर पहुंच गया। वहां उसने पुलिस वालों को बताया कि उसने अपनी मां की हत्या कर दी है।
विज्ञापन


यह सुनकर पुलिस वाले को भी विश्वास नहीं हुआ। उसके कहने पर जब वे घर पर गए तो मामले की जानकारी हुई। यहां उन्होंने देखा कि निर्मला की लाश चारपाई पर पड़ी थी। एसपी सिटी अशोक कुमार सिंंह ने बताया कि सतीश ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रखा है। उसने कुछ दिन आगरा के होटल में नौकरी भी की, मगर अब सितंबर 2016 से खाली बैठा है। उसकी मां बार-बार नौकरी करने को कहती थी। वह इसे अनसुना कर देता था। इसे लेकर ही मां-बेटे में कहल होता था। इस पर उसने वारदात को अंजाम दिया।     
विज्ञापन
विज्ञापन


‘पापा, मैंने मम्मी को मार दिया’
सतीश ने अपनी मां का कत्ल करने के बाद कटक गए अपने पिता सुधांशु नायक को फोन किया। उसने पापा को बताया कि उसने मम्मी को मार दिया है। वह बार बार मुझसे लड़ रही थी। उसकी बात पर सुधांशु को भी यकीन नहीं हुआ, लेकिन पुलिस के बताने पर वह कटक से मथुरा आने को निकल पड़े। माना जा रहा है कि बृहस्पतिवार तक पहुंच जाएगा।

मोहल्ले वालों का कहना है कि निर्मला चाहती थी कि उसका बेटा अच्छी नौकरी करे। उसने बेटे को होटल मैनेजमेंट का कोर्स कराया था। बताया जाता है कि सुधांशु ने अपनी पत्नी और बेटे से भी कटक चलने को कहा था, मगर निर्मला ने ठंड के चलते जाने से इंकार कर दिया था। वहीं लोगों का कहना था कि भगवान ऐसा बेटा किसी को न दे। बुढ़ापे का सहारा बनने की बजाय उसने जान ही ले ली। सुधांशु एक स्कूल में नौकरी करता है, वहां से जितना पैसा मिलता उसी से खर्च चलता है।


अफसरों के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस कप्तान
सनसनीखेज घटना की जानकारी पाकर एसएसपी मोहित गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचे। आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी की। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed