फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   main accused of nari niketan case has been arrested

नारी निकेतन कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Thu, 22 Oct 2015 10:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Thu, 22 Oct 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
main accused of nari niketan case has been arrested
कोतवाली क्षेत्र स्थित नारी निकेतन से में रह रहीं लड़कियों को हथियारों के बल पर भगाने के मामले में मुख्य आरोपी को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, पुलिस अभी एक लड़की को बरामद नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


शहर स्थित होलीगेट अंदर कुशक गली स्थित नारी निकेतन से 17-18 सितंबर की रात में दो युवकों ने हथियारों के बल पर 20 लड़कियों को डरा धमका कर भगा दिया था। पुलिस ने दो को छोड़कर सभी लड़कियों को रात में ही बरामद कर लिया था।
विज्ञापन


इसके बाद करीब पांच-छह दिन बाद एक लड़की और एक आरोपी अकरम को भी पुलिस ने पकड़ लिया। तब से पुलिस मुख्य आरोपी और उसके साथ गई युवती को तलाश रही थी। गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी कुलदीप निवासी वरुण विहार कालोनी सौंख रोड को कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पुलिस को उसके साथ भागी लड़की नहीं मिली। कुलदीप ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथ लड़की को लेकर फीरोजाबाद चला गया था। अब लड़की तलाश में पुलिस की टीम वहां भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed