फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   loot with sugar marchent

बलदेव में हाथरस के चीनी कारोबारी से सवा लाख लूटे

Sun, 03 Jul 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 03 Jul 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
loot with sugar marchent
लूट
बलदेव कस्बा के मेला मैदान के निकट रविवार को सुबह को करीब 11 बजे बाइक सवार तीन लुटेरों ने हाथरस के एक चीनी कारोबारी से 1.25 लाख रुपये से भरा थैला छीन लिया। तमंचे की बट मारकर  व्यापारी का सिर फोड़ दिया। बाद में असलहे लहराते हुए फरार हो गए। 
विज्ञापन


हाथरस के गुड़हाई बाजार निवासी दिनेश माहेश्वरी पुत्र राधेश्याम माहेश्वरी का हाथरस में चीनी और बूरे का थोक कारोबार है। दिनेश के यहां से बलदेव के दुकानदार थोक में आर्डर पर चीनी बूरा मंगाते हैं। सोमवार सुबह कार से दिनेश दुकानदारों से पैसा लेने बलदेव आए। वो मेला ग्राउंड में कार खड़ी कर दुकानदारों से पैसे वसूलने चले गए।
विज्ञापन


सुबह 11 बजे तक दुकानदारों से 1.25 लाख रुपये वसूले और एक थैले में रखकर कार के पास जाने लगे। मेला ग्राउंड के निकट पीछे से लाल रंग की बाइक पर आए तीन लुटेरों ने बराबर में आकर थैला झपटने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर दिनेश माहेश्वरी थैले को पेट पर सटाकर बैठ गए। तो लुटेरों ने उनको पकड़कर करीब बीस मीटर तक सड़क पर घसीटा। एक साइकिल सवार ने विरोध किया तो उस पर तमंचा तान दिया। जब दिनेश ने थैला नहीं छोड़ा तो बदमाशों ने उनके सिर पर तमंचे की बट से प्रहार किए। दिनेश की पकड़ ढीली पड़ने पर थैला लेकर खंदौली रोड की ओर भाग गए। 

बलदेव में हुई चीनी कारोबारी संग 1.25 लाख की लूट का शीघ्र खुलासा किया जाएगा। इसके लिए क्राइम ब्रांच और थाने की टीमें लगाई गई हैं।
-बबलू कुमार, एसएसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed