{"_id":"754a8e6f3f7d730e8bece24d9b788508","slug":"loot-with-jweller-in-baldev-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्णकार को तमंचे दिखाकर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्वर्णकार को तमंचे दिखाकर लूटा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 19 Jun 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा बलदेव में दिनदहाड़े पल्सर सवार लुटेरों ने दो स्वर्णकार भाईयों को हथियारों का भय दिखाकर सोने की अंगूठी भरा डब्बा लूट लिया। लुटेरे फायरिंग कर हथियार लहराते हुए भाग गए। दिनदहाड़े हुई लूट के विरोध व्यापारियों ने बाजार बंद कर पुलिस के खिलाफ बाजार और थाने पर हंगामा किया।
कस्बा बलदेव में नीवरी रोड पर राजेंद्र गोयल और उनके भाई भाजपा नेता नरेंद्र गोयल की दुकान है। दुकान के पीछे ही दोनों के आवास हैं। दोपहर में राजेंद्र गोयल, उनके भाई नरेंद्र गोयल और भतीजा विवेक गोयल तीनों दुकान पर बैठे थे। करीब 1:55 बजे एक युवक उनकी दुकान पर आया और गिफ्ट देने लायक अंगूठी दिखाने को कहा। इस पर राजेंद्र गोयल ने अंगूठी दिखाना शुरू किया तो युवक एक एक कर अंगूठी अपनी अंगुलियों में पहनने लगा। स्वर्णकार भाईयों ने इसका विरोध किया।
तभी दूसरा युवक आ गया और दोनों ने तमंचे और पिस्टल निकाल ली। हथियारों का भय दिखाकर लुटेरों ने स्वर्णकारों से अंगूठी भरा पूरा डिब्बा लूट लिया और गोली मारने की धमकी दी। इस दौरान तीसरा बदमाश बाइक पर था। लूट के बाद बदमाश बाइक से भागने लगे तो पड़ोस के दुकानदार राधारमण सोनी ने एक बदमाश को पकड़ लिया। इस पर दूसरे ने उन पर फायर किया लेकिन वे बच गए।
विज्ञापन
इससे इलाके में दहशत बन गई और तीनों बदमाश तमंचे लहराते हुए लाल पल्सर से भाग गए। घटना की सूचना पर आसपास के व्यापारी इकट्ठा हुए और हंगामा किया। घटना के विरोध में बाजार बंद कर दिए। 40 मिनट बाद बलदेव पुलिस मौके पर पहुंची। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं शाम को 4:30 बजे सीओ महावन अजय कुमार मौके पर पहुंचे तो व्यापारी लामबंद हो गए और थाने व बाजार में हंगामा और नारेबाजी की।