फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   loot with a businessman

खल व्यापारी से सवा लाख रुपये, बाइक लूटी

Mon, 30 Jan 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 30 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
loot with a businessman
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
बरसाना से तगादा करके घर लौट रहे खल व्यापारी राजू से कामां के निकट यूपी-राजस्थान बार्डर पर बाइक सवार छह बदमाशों ने सवा लाख रुपये और बाइक लूट ली। रविवार शाम 4:30 बजे हुई लूट की सूचना पर पहुंची बरसाना पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए रेंज स्कीम लागू की, लेकिन लुटेरे राजस्थान की तरफ भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


कामां निवासी खल के व्यापारी राजू को रविवार दोपहर यूपी-राजस्थान बार्डर पर बाइक सवार छह बदमाशों ने रोक लिया और जमकर पीटा। बदमाश उनसे सवा लाख रुपये, सोने की अंगूठी, घड़ी, मोबाइल और बाइक लूट ले गए। पीड़ित व्यापारी जैसे तैसे अपने घर पहुंचा और पुलिस का सूचना दी। 
विज्ञापन


कस्बे के व्यापारियों ने बताया कि पूर्व में भी गोवर्धन, छाता, नंदगांव और कामां मार्गों पर बाइक सवार लुटेरे दर्जनों व्यापारियों को निशाना बना चुके हैं। बताया कि लुटेरे उन्हीं व्यापारियों को निशाना बनाते हैं जो बरसाना से तगादा करके लौटते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार मंडल के अध्यक्ष कृष्णदयाल गौड़ ने कहा कि यदि दिन दहाड़े व्यापारियों से लूट करने वाले गिरोह को पुलिस नहीं पकड़ सकती तो क्या करेगी। थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि घटना राजस्थान की है, फिर भी व्यापारियों से लूट करने वाले गिरोह की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed