{"_id":"e9931f9ac87871f36076b892554549eb","slug":"loot-in-tatmbari-ashram-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी से हटाने पर डाली थ्ाी डकैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी से हटाने पर डाली थ्ाी डकैती
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 04 Mar 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
थाना महावन क्षेत्र में टाटम्बरी आश्रम में हुई डकैती का मंगलवार को महावन पुलिस ने खुलासा कर दिया। तीन डकैतों को गिरफ्तार कर लूटी गई बोलेरो, 75 सौ रुपये और मोबाइल बरामद किया गया है। डकैती में पकड़ा गया एक युवक हेमंत कुमार बाबा टाटम्बरी के आश्रम में कर्मचारी था। बाबा ने उसे काम से हटा दिया। इससे चिढ़कर उसने डकैती की योजना बनाई।
महावन में रमणरेती मार्ग पर बाबा लक्ष्मणदास उर्फ टाटम्बरी आश्रम है। 28 जनवरी की रात को यहां डकैती पड़ी थी। बदमाशों ने महिला और गौ सेवकों की पिटाई भी की थी।
मंगलवार को एसपी देहात अजय कुमार ने बताया कि मामले में अलीगढ़ के गांव एदलपुर निवासी यदवीर सिंह, हेमंत कुमार उर्फ टीटू निवासी सुदामापुरी थाना हाईवे, गिरीश जाट निवासी गढ़ी सामंता थाना नौहझील को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
उनकी निशान देही पर टाटम्बरी आश्रम से लूट का सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार प्रेमपाल निवासी एदलपुर खैर अलीगढ़, लाला खटीक निवासी गांव औगाया सुरीर और गाड़ी चालक गुड्डू फरार है। एसएसपी मंजिल सैनी ने मामले का खुलासा करने वाली टीम को पांच हजार रुपये इनाम दिया है।
अपहरण में प्रमुख आरोपी रहा है यदवीर
लोहवन निवासी युवक प्रिंस के चार साल पूर्व हुए अपहरण के मामले में यदवीर सिंह प्रमुख आरोपी रहा है। दो साल पूर्व वह जेल से छूटा। आने के बाद से यदवीर अलीगढ़ के खैर में एक डकैती का प्रमुख आरोपी भी रहा है।