{"_id":"f2134285dd300050abdcb90014bf9d62","slug":"loot-in-tamilnadu-express-near-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु एक्सप्रेस में लाखों का डाका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमिलनाडु एक्सप्रेस में लाखों का डाका
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 28 Feb 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा में गुरुवार को रेल बजट पेश करते हुए मंत्री सुरेश प्रभु यात्रियों की सुरक्षा प्रबंधों की घोषणाएं कीं। यहां रात आधी बीतते-बीतते बदमाशों ने फरह-आगरा के बीच तमिलनाडु एक्सप्रेस के एसी कोच के यात्रियों से 15 लाख से अधिक की नकदी-जेवरात आदि लूट लिए। चाकू मारकर एक यात्री को घायल कर दिया। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने चेन पुलिंग कर तीन बार ट्रेन को रोका, लेकिन आरपीएफ एस्कार्ट का अता-पता न था। इस लापरवाही पर तीन आरपीएफ आरक्षियों को निलंबित किया गया है।
तमिलनाडु एक्सप्रेस (नंबर 12622) गुरुवार रात 11 बजे नई दिल्ली से तमिलनाडु के लिए चली। बदमाश भी वहीं से ट्रेन में सवार हुए। यह मथुरा में नहीं रुकती। रात 12:40 बजे ट्रेन के मथुरा स्टेशन से निकलते ही पांच-छह बदमाश एसी वन कोच में घुसे। उन्होंने सो रहे यात्रियों को जगाया और एक-एक को लूटना शुरू कर दिया। तब तक ट्रेन फरह और कीठम के बीच पहुंच चुकी थी, बदमाशों ने चेन पुलिंग कर उसे रोक लिया। उन्होंने करीब 35 मिनट तक दो दर्जन से अधिक यात्रियों से लूटपाट की। चेन्नई के रामकुमार गर्ग, उनकी पत्नी सरोज गर्ग व कुछ अन्य यात्रियों ने विरोध किया तो लुटेरों ने गर्ग के सिर में चाकू मार दिया। यात्रियों के शोर मचाने पर बदमाश ट्रेन से उतरकर जंगल में भाग गए।
आगरा कैंट स्टेशन के थाना जीआरपी में राजकुमार गर्ग ने रिपोर्ट दर्ज कराई। जीआरपी ने फरह के गांव कोंह में दबिश देकर एक युवक को हिरासत में ले लिया। इसके परिवार का दूसरा युवक एक साल पहले ट्रेन में हुई डकैती में शामिल था। हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की जा रही है। आरपीएफ के सहायक कमांडेंट आरपी तोमर ने बताया कि वारदात में शामिल बदमाश पुराने ट्रेन लुटेरे प्रतीत हो रहे हैं। डीआरएम, आगरा मंडल सुनील शर्मा ने कहा कि वह मंडल की सभी एजेंसियों के साथ बैठक कर सुरक्षा इंतजाम की समीक्षा करेंगे। उन्होंने आरपीएफ से घटना पर जवाब तलब भी किया है।