फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   loot in mewar express

मेवाड़ एक्सप्रेस के एसी कोच से लाखों की चोरी

Mon, 25 Apr 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 25 Apr 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
loot in mewar express
लूट - फोटो : ब्यूरो
मेवाड़ एक्सप्रेस के एसी कोच से राजस्थान के प्रसिद्ध चित्रकार सहित दो यात्रियों के पर्स पार होने से दिल्ली से जयपुर तक हड़कंप मच गया। जंक्शन रेलवे स्टेशन से बल्लभगढ़ के मध्य पार हुए तीन लेडीज पर्स में लाखों रुपये, ज्वेलरी, मोबाइल, एटीएम कार्ड आदि थे। इस मामले में निजामुद्दीन जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


उदयपुर सिटी निवासी शैल चोयल और उनकी पत्नी सुरजीत चोयल राजस्थान के प्रसिद्ध पेंटिंग आर्टिस्ट हैं। दोनों लोग रविवार रात मेवाड़ एक्सप्रेस के एसी कोच ए-1 से निजामुद्दीन के लिए रवाना हुए थे।
विज्ञापन


मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से बल्लभगढ़ के मध्य उनकी पत्नी का पर्स और उनके बराबर की अन्य सीट पर बैठी अन्य दो महिला यात्रियों का पर्स पार हो गया। शैल चोयल ने बताया कि उनकी पत्नी के पर्स में 20000 रुपये, क्रेडिट कार्ड और करीब 50000 रुपये कीमत का मोबाइल रखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके साथ वाली सीट पर बैठी अन्य दो महिला यात्री शादी में जा रही थीं। इसके चलते उनके पास लाखों रुपये और ज्वेलरी थी। यह सभी माल चोरी चला गया। बताया कि उन्होंने निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर जीआरपी में मुकदमा दर्ज करा दिया है।

कोटा सांसद ने की मदद
कोटा के भाजपा सांसद ओम बिड़ला ने प्रसिद्ध चित्रकार शैल चोयल कासामान चोरी होने की जानकारी मिलने पर तुरंत रेलवे कंट्रोल रूम को सूचित किया। इसके साथ ही अन्य आलाधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी। इसके बाद रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मचा और तुरंत ही यह सूचना सभी स्थानों पर फ्लैश हो गई।


गांव नरहौली पर मिली मोबाइल की लोकेशन
शैल चोयल ने बताया कि जब उनके पुत्र आकाश को पता चला कि उनका हाल ही में लिया गया मोबाइल चोरी हो गया है। उसने मोबाइल को जीपीएस पर ट्रैक किया तो उसकी लोकेशन मथुरा के गांव नरहौली की मिल रही थी। इसकी सूचना भी पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस के अनुसार वहां कुछ भी नहीं मिला।


मेवाड़ एक्सप्रेस में चोरी की घटना की जानकारी मिल चुकी है। इसका मुकदमा निजामुद्दीन पर दर्ज हुआ है। इससे अधिक डिटेल नहीं मिली है। 
-पूरन सिंह चौहान, जीआरपी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed