फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   liquer mafia in sting of adm

एडीएम के स्टिंग में फंसे शराब कारोबारी

Sat, 03 Sep 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 03 Sep 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
शराब तय रेट से अधिक बिक रही है। इस प्रकार की शिकायत शासन से लेकर प्रशासन तक गूंज रही हैं। शुक्रवार रात को एडीएम वित्त रवींद्र कुमार हकीकत परखने शराब की दुकान पर पहुंच गए। एक पौव्वा खरीदा तो दाम अधिक मांगे गए। शिकायत में दम निकला। दुकान पर कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग को लिख दिया गया है।
विज्ञापन


अंग्रेजी शराब का क्वार्टर अगर 150 का है तो उसे 170 में दिया जा रहा है। बोतल अगर 1000 की है तो उसे 1100 में दिया जा रहा है। इस प्रकार की शिकायत बीते करीब 20 दिन से गूंज रही थीं लेकिन आबकारी विभाग खामोश रहा। शुक्रवार रात को एडीएम फाइनेंस रवींद्र कुमार हकीकत परखने के लिए पुलिस लाइन के पास स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर पहुंचे। 
विज्ञापन


उन्होंने पहले अर्दली को शराब की पौव्वा लेने भेजा। 100 पाइपर का पौवा मंगवाया। इसकी कीमत 385 रुपये थी लेकिन अर्दली को 390 रुपये में दी गई। बाद में एडीएम भी शराब की बोतल लेने के लिए पहुंच गए। दुकानदार ने उन्हें भी शराब के रेट अधिक बताए। इस पर एडीएम ने जिला आबकारी विभाग के अधिकारियों को दुकान पर कार्रवाई करने को कहा।   
विज्ञापन
विज्ञापन



ओवररेट से इंकार कर रहे थे दुकानदार
जब शिकायत बढ़ीं तो प्रशासन ने कारोबारियों से कहा कि रेट अधिक वसूले जा रहे हैं लिहाजा वह चेक कराएं। इस पर सभी दुकानदारों ने लिखकर दे दिया था कि कहीं भी ओवररेट नहीं हो रहा है। इस पर प्रशासन ने चेकिंग कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed