फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   leakage in pipeline of mathura refinery

फव्वारा बनी पाइपलाइन, करोड़ों का तेल बहा

Wed, 03 Jun 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 03 Jun 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
leakage in pipeline of mathura refinery
मथुरा रिफाइनरी की जालंधर पाइप लाइन में तेल चोरों ने एक बार फिर सेंधमारी कर करोड़ों का नुकसान पहुंचाया है। बुधवार तड़के डीजल चोरी के दौरान पाइप लाइन में लगाए गए वाल्व का पाइप फूट जाने से लाइन से लगभग 50 फुट ऊंचाई तक डीजल फव्वारा बन कर निकल गया। इसके चलते लाखों लीटर डीजल आसपास के खेतों में फैल गया।
विज्ञापन


मथुरा रिफाइनरी से जालंधर के लिए 18 इंच व्यास की भूमिगत पाइप लाइन गई है। इसमें रिफाइनरी से डिमांड के आधार पर समय समय पर कैरोसिन, डीजल, पेट्रोल और एटीएफ (एविएशन टरबाइन फ्यूल, विमान ईंधन) की आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन


तेल चोरों ने जैंत चौकी क्षेत्र के गांव अरहेरा व फैंचरी के बीच जंगल से जा रही पाइप लाइन में किलोमीटर संख्या 18.200 पर डेढ़ इंच मोटे पाइप को बेल्डिंग कर उसमें आधा इंच मोटाई का पाइप ड्रिल कर फिट कर दिया। बुधवार तड़के डीजल चोरी के दौरान फ्लैंच वाल्व से लगा पाइप टूट गया और लाइन से तेजी से डीजल जंगल में फैलने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेल की धार तेज आवाज के साथ 50 फुट ऊंचाई तक जाने लगी। तड़के जंगल को गांव के लोगों ने तेज आवाज के साथ डीजल फैलते देखा तो पहले हड़कंप मच गया। बाद में ग्रामीण डीजल भरकर ले जाने लगे। सुबह छह बजे इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई।


सूचना पर जैंत पुलिस और रिफाइनरी पाइपलाइन डिवीजन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लाइन की सप्लाई बंद करा दी। पुलिस ने मौके टूटा हुआ पाइप और फ्लैंच वाल्व बरामद किया है। मामले में रिफाइनरी पाइप लाइन डिवीजन मथुरा जालंधर के मेंटीनेंस मेनेजर वीरेंद्र कुमार ने वृंदावन कोतवाली में अज्ञात तेल चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed