फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   judicial board will complete operation jawahar bag investigation

न्यायिक आयोग करेगा जवाहर बाग हिंसा की जांच

Wed, 08 Jun 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 08 Jun 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
judicial board will complete operation jawahar bag investigation
डीएम और एसएसपी मथुरा
शासन ने जवाहर बाग हिंसा की जांच के लिए एक सदस्यीय न्यायिक आयोग गठित कर दिया है। इसकी जिम्मेदारी इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज इम्तियाज मुर्तजा को सौंपी गई है।
विज्ञापन


मंगलवार को डीएम निखिलचंद्र शुक्ला ने बताया गया कि शासन ने जांच के लिए न्यायिक आयोग गठित कर दिया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री के स्तर से शहीद अफसरों के लिए 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा का भी आदेश जारी कर दिया गया है। संभावना है कि मंगलवार को ही दोनों अफसरों की पत्नी को अफसर स्तर की नौकरी का भी आदेश जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर एसएसपी बबलू कुमार ने कहा कि जवाहर बाग हिंसा को लेकर पुलिस विवेचना का काम शुरू हो गया है। यह मामला बेहद गंभीर और बड़ा होने के कारण जांच का दायरा भी विस्तृत किया गया है। इससे जुडे़ प्रत्येक पहलू की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीकी सहयोग के लिए अलग से एक टीम बनाई गई है। इसके अलावा विवेचना के लिए एक इंस्पेक्टर के साथ तीन सब इंस्पेक्टर लगाए गए हैं। राजपत्रित अधिकारियों को भी इससे जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि इस पूरे प्रकरण से जुड़े अनेक साक्ष्य मिले हैं और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया भी जारी है।


कोशिश होगी कि इस प्रकरण से जुड़ी सभी जांच जल्द पूरी हो जाएं। इसके लिए जनपद न्यायाधीश से आग्रह किया जाएगा कि त्वरित ट्रायल पर इस मामले की सुनवाई हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed