फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ioc vigilance team camp in refinery

आईओसी की विजिलेंस ने रिफाइनरी में डाला डेरा

Sun, 26 Feb 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 26 Feb 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
ioc vigilance team camp in refinery
इंडियन ऑयल - फोटो : hhhf
इंडियन आयल कारपोरेशन की विजिलेंस टीम ने मथुरा रिफाइनरी में डेरा डाल दिया है। शुक्रवार की सुबह टीम पहुंची थी। आपरेटिंग शाखा के अधिकारियों से पूछताछ की गई। 
विज्ञापन


मथुरा रिफाइनरी की जालंधर पाइप लाइन से 100 करोड़ की तेल चोरी के मामले में आईओसी की विजिलेंस ने पड़ताल शुरू कर दी है। आठ सदस्यों की एक टीम रिफाइनरी में पहुंच गई है। रिफाइनरी के उन डिपार्टमेंट से जानकारी ली जा रही है जो तेल सप्लाई से सीधे जुड़े हैं। कब कौन सा प्रोडक्ट पाइप लाइन में भेजा जाएगा इसकी जानकारी इनके पास रहती है।
विज्ञापन


विजिलेंस टीम ने लॉग शीट और प्रोडक्ट डिलीवरी टाइम आदि का रिकार्ड बिंदुवार चेक किया है। आईओसी के अफसरों ने जांच में दो साल पहले तक के पाइप लाइन ऑपरेटरों, ऑपरेशन प्रबंधक और शिफ्ट प्रभारियों के मोबाइल और डॉट फोन की कॉल डिटेल मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही मथुरा से दिल्ली और जालंधर को भेजे गए प्रोडक्ट की डिलीवरी रिपोर्ट और दिल्ली, जालंधर के टर्मिनलों पर प्रोडक्ट रिसीविंग रिपोर्ट का मिलान किया जा रहा है। एक रिफाइनरी अधिकारी ने बताया कि नोएडा से आए अधिकारियों को डिलीवरी रिपोर्ट सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed