फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   investigation of palson dacoity case

पलसों लूट-हत्याकांड में किसी करीबी का हाथ

Fri, 20 Nov 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 20 Nov 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
investigation of palson dacoity case
थाना गोवर्धन क्षेत्र में तीन दिन पूर्व गांव पलसों में हुई लूट और स्वर्णकार की हत्या में करीबी का हाथ होने का तथ्य निकलकर आ रहा है। पुलिस डकैती की घटना के खुलासे के करीब पहुंच गई है।
विज्ञापन


17 नवंबर को गांव पलसों निवासी स्वर्णकार बाबू सोनी की गांव में हत्या कर लाखों के जेवर और नकदी लूट ली गई थी। मामले मेें एडीजी हितेश चंद्र अवस्थी, आईजी जीसी मिश्र और डीआईजी लक्ष्मीसिंह ने निरीक्षण कर खुलासे के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मामले में लगी गोवर्धन थाने की टीम खुलासे के करीब पहुंच गई है। पुलिस ने एक हत्यारोपी को दबोच लिया है। पुलिस उसी की निशानदेही पर अन्य हत्यारोपियों को दबोचने को दबिश दे रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बाबू सोनी की हत्या में करीबी का हाथ निकल कर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाली डूंगरा डकैती में बावरिया की घेराबंदी
मथुरा। 12 दिन पूर्व थाना मगोर्रा के गांव पाली ड़ंगरा में गोवर्धन की ब्लाक प्रमुख हरनंदी देवी के यहां हुई डकैती के मामले में मुख्यमंत्री से हुई शिकायत के बाद पुलिस की जांच में तेजी आ गई है।

डीआईजी की ओर से लगाई गई आगरा, फीरोजाबाद की पुलिस टीमों और मथुरा की चार टीमों का शक बावरिया गिरोह पर टिक गया है। पुलिस ने गोविंद नगर और हाईवे क्षेत्र से छह से अधिक लोगों को पकड़ा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अब तक पुलिस टीम भरतपुर और बुलंदशहर के बदमाशों को लेकर काम कर रही थी।


स्वाट को भी लगाया गया
मथुरा। एसएसपी डा. राकेश सिंह ने क्राइम ब्रांच के सब इंस्पेक्टर जितेन्द्र दीखित को स्वाट टीम का प्रभारी बनाया है। टीम को हरनंदी देवी के यहां हुई डकैती के खुलासे के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed