फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   injured man found in train

पंजाब जा रहे यात्री को ट्रेन में पीटा

Sat, 05 Dec 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Sat, 05 Dec 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
injured man found in train
नांदेड़ से पंजाब जा रहे एक यात्री के साथ पातालकोट एक्सप्रेस में कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। सामान भी छीन लिया। यात्री को गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


पंजाब के मोहाली निवासी कुलदीप पुत्र सज्जन सिंह शुक्रवार को पातालकोट एक्सप्रेस में बैठकर नांदेड़ से मोहाली जा रहे थे। कुलदीप के अनुसार रास्ते में उनकी कुछ युवकों से कहासुनी हो गई। इस पर युवकों ने उन्हें पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद सामान छीनकर रात में मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर फेंक गए।
विज्ञापन


कुलदीप ने घटना की जानकारी जंक्शन स्टेशन पर तैनात जीआरपी कर्मी को दी। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने बात को अनसुना कुलदीप को वहां से भगा दिया। इसके बाद वह किसी तरह होलीगेट स्थित गुरुद्वारा पहुंचे। यहां गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष मलिक अरोड़ा को कुलदीप ने सारी बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कुलदीप को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और कपड़े, दवा आदि दिलाने के बाद परिवारीजनों को सूचना दी। मामले में जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक पंकज लवानियां का कहना है कि उनके पास कोई पीड़ित यात्री नहीं आया। यदि ऐसा है तो पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल भेजकर जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed