फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   homeguard killed on NH-2 in mathura

हाईवे पर पशु चोरों ने होमगार्ड को रौंदा

Fri, 20 Feb 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 20 Feb 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
homeguard killed on NH-2 in mathura
जैंत चौकी क्षेत्र से देर रात पशुओं को मैक्स पिकअप गाड़ी में भर कर ले जा रहे चोरों ने हाईवे पर होमगार्ड की कुचल कर हत्या कर दी। तीन थाना क्षेत्रों में एक साथ हुई वारदात में दो सिपाही भी गंभीर रूप से घायल हुए। होमगार्ड की हत्या के बाद लुटेरे गाड़ी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


घटनाक्रम देर रात 9:30 बजे का है। जैंत चौकी क्षेत्र के एक गांव के लोगों ने पुलिस को पशुओं की चोरी की सूचना दी। इस पुलिस जैंत पुलिस ने बैरियर लगाकर चोराें को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन बेखौफ लुटेरे स्टापर में टक्कर मार कर भाग निकल गए। इसके बाद जैंत पुलिस मामले की सूचना छाता और कोसीकलां पुलिस को दी। इस पर छाता पुलिस ने हाईवे पर बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


होटल सागर रत्ना के समीप पुलिस ने मैक्स गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो लुटेरों ने यहां पीसीआर वैन में टक्क र मारी जिससे वैन में सवार सिपाही राजीव और एचसीपी रामवकील गंभीर रूप से घायल हो गए। लुटेरे यहां से भी निकलने में कामयाब हुए तो कोसी थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोराें को रोकने का प्रयास किया। जैसे ही पशु चोरों की गाड़ी गांव अजीजपुर के समीप पहुंची तो यहां पुलिस ने स्टापर लगा दिए। चोरों ने तीसरी बार फिर दुस्साहस करते हुए गाड़ी स्टापर के ऊपर चढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पास ही खड़े कोसीकलां थाने में तैनात गांव जाब निवासी होमगार्ड घनश्याम को कुचल दिया। जिससे घनश्याम की मौके पर ही मौत हो गई और चोर फिर भाग निकलने में कामयाब हुए। घटना की सूचना पर एसपी देहात अजय कुमार  और सीओ छाता अतुल श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए थे। होमगार्ड के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस हत्यारों की तलाश में कांबिंग कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed