{"_id":"56f820ed4f1c1be958f14d72","slug":"hcp-s-son-beat-a-constable","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने पीटा, एचसीपी ने डाला लाकअप में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे ने पीटा, एचसीपी ने डाला लाकअप में
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
थाना हाईवे क्षेत्र में मंडी चौकी पर तैनात एक एचसीपी के बेटे ने सिपाही के परिवार से मारपीट की। एचसीपी भी अपने बेटे के पक्ष में आ गए। सिपाही की पुत्री, पत्नी से अभद्रता की और उनके बेटे को हाईवे थाने के लाकअप में बंद कर दिया।
पीड़ित सिपाही राजकुमार गौतम निवासी महोली रोड जनकपुरी वर्तमान में फीरोजाबाद में तैनात हैं। उनकी बेटी निधि गौतम (17), बेटा शिवम और पत्नी कार से रविवार को अपराह्न तीन बजे इंडस्ट्रियल एरिया जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में बाइक सवार डिगम्बर, मनीष, अनिल श्रीवास्तव बार-बार उनकी कार के आगे आ जाते।
शिवम ने विरोध किया तो तीनों ने उसकी पिटाई कर दी। अनिल ने खुद को मंडी चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी का बेटा बताया। शिवम ने पिता के पुलिस में होने का हवाला दिया तो अनिल ने फोन कर अपने पिता को बुला लिया। आरोप है कि एचसीपी वहां पहुंचे और अपने बेटे और अन्य युवकों के साथ कार में तोड़फोड़ कर दी। सिपाही की पत्नी और बेटी से अभद्रता की। शिवम को पकड़कर थाने ले गए और लाकअप में बंद कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर फीरोजाबाद से राजकुमार गौतम आ गए और एसएसपी डा. राकेश सिंह, एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी, सीओ रिफाइनरी को मामले से अवगत कराया। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता कराया गया। एसओ हाईवे ने बताया कि कार सही कराने की बात पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।