फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   girl child dead during accident of school bus

स्कूली बस की टक्कर से बच्ची की मौत

Wed, 08 Mar 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 08 Mar 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
girl child dead during accident of school bus
accident - फोटो : graphic
स्कूल बस की चपेट में आकर पांच वर्षीय छात्रा खुशी की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस को लेकर भाग खड़ा हुआ। मौके पर जुटे आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल बस चालक के खिलाफ नारेबाजी की, पुलिस ने पहुंचकर लोगों को शांत किया। बच्ची के पिता धारा सिंह ने बस चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


जैंत चौकी क्षेत्र के गांव मघेरा निवासी धारा सिंह की पुत्री खुशी (5 वर्ष) बाबा मान सिंह स्कूल में एलकेजी की छात्रा थी। प्रतिदिन की भांति बुधवार को सभी बच्चों के साथ वह स्कूल पढ़ने के लिए गई थी। दोपहर को बस में सवार होकर वह लौट रही थी। गांव के समीप बस रुकी तो वह और अन्य बच्चे बस से उतरे। बच्चे आगे बढ़ गए तो चालक ने बस को बैक किया। इसी बीच खुशी बस के नीचे आ गई।
विज्ञापन


चालक को हादसे का पता चला तब तक पहिया खुशी की ऊपर से गुजर गया। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। इससे बस चालक सकपका गया। ग्रामीण आते उससे पहले ही चालक बस को लेकर भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची के परिवारीजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। यहां आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल बस चालक के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची जैंत पुलिस ने मामला शांत कराया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed