फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   gangrape in district hospital of mathura

जिला अस्पताल में बेड से घसीटकर बालिका से गैंगरेप

Thu, 16 Jul 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Thu, 16 Jul 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
gangrape in district hospital of mathura
जिला अस्पताल में भर्ती एक पैर से लाचार बालिका (10) को मंगलवार की रात दरिंदे बेड से उठा ले गए और उसके साथ परिसर में ही स्थिति बगीची में गैंगरेप किया। जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही इस घटना को छिपा लिया गया।
विज्ञापन


बुधवार को एक दरिंदा अपने साथी के साथ अस्पताल में पहुंचा तो बलात्कार की शिकार बालिका ने उसे देखकर शोर मचा दिया। इसके बाद अस्पताल कर्मियों व लोगों ने दोनों को दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया। बालिका के साथ हुई दरिंदगी की जानकारी अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को नहीं दी।
विज्ञापन


दोनों युवकों पर अस्पताल में आवारागर्दी करने का आरोप लगाया गया था। गुरुवार को मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस को गैंगरेप की जानकारी दी गई। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस अभी इस मामले में एक ही गिरफ्तारी की बात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत 21 मार्च को मथुरा रेलवे जंक्शन पर ट्रेन की चपेट में आने से 10 वर्षीय अज्ञात बालिका के एक पैर की एड़ी कट गई थी।  उसे गंभीर हालत में  जीआरपी ने जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती कराया। ये बालिका अपना नाम पता नहीं बता पा रही है।

जिला अस्पताल के हड्डी विशेषज्ञ डाक्टर लालसिंह की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है। अब उसकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा था। इसी बीच मंगलवार की रात उसके साथ दरिंदगी  हो गई। वारदात के बाद आरोपी उसे बगीची में छोड़कर फरार हो गए थे,  दर्द से कराहती बालिका को अस्पताल कर्मियों ने दर्दनिवारक दवाएं खिला दी और घटना को छिपा लिया।

गुरुवार को बालिका के  शोर मचाने पर पकड़ा गया आरोपी असलम निवासी गोपालपुरा बंगालीघाट है।  पुलिस ने उससे पूछताछ के बाद उसके एक साथी को भी पकड़ लिया। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में एक के ही हिरासत में होने की बात कह रही है। आरोपी असलम ने पुलिस को बताया कि वह पांच दिन से लगातार बालिका को समोसा खिलाता रहा और उससे हमदर्दी जताता था।

बालिका लावारिस है लिहाजा जो भी कुछ तीमारदार देते थे उसे ले लेती थी। उसकी इसी बेबसी का फायदा उठाकर दरिंदा अपने साथियों के साथ उसे बेड से घसीट ले गया। कोतवाली पुलिस ने मामले में बलात्कार और पोस्को एक्ट में दर्ज कर लिया है। जिला अस्पताल के सीएमएस केपी गर्ग का कहना है कि संज्ञान में आने के बाद कार्रवाई की गई है।


-जिला अस्पताल में बालिका संग दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। सीएमएस की ओर से तहरीर गुरुवार अपराह्न दी गई है। आरोपी एक युवक को पकड़ लिया है। बालिका को मेडिकल को भेजा है।’

शैलेश पांडेय
एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed