फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   gang rape with teen girl in kosi

दलित किशोरी के साथ गैंगरेप, चार पर आरोप

Mon, 02 May 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Mon, 02 May 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
gang rape with teen girl in kosi
दुष्कर्म - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित किशोरी के साथ गैंगरेप कर मोबाइल से क्लिपिंग बनाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने चार युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। दलित परिवार की 15 वर्षीय किशोरी 26 अप्रैल को सुबह 10 बजे गांव में एक दुकान से सामान खरीदने गई थी।
विज्ञापन


रास्ते में आंगनबाड़ी केंद्र के समीप मिले गांव के तीन युवक उसे आंगनबाड़ी केंद्र में बने कमरे में ले गए। पीड़ित किशोरी के पिता का आरोप है कि यहां तीनों युवकों ने तमंचा दिखाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। एक अन्य साथी ने कमरे में बने जंगले से मोबाइल से इसकी क्लिपिंग बनाई। आरोप है कि युवकों ने किशोरी को धमकी दी कि यदि घटना की जानकारी किसी को दी तो उसके भाई को जान से मार देंगे। 
विज्ञापन


बताए अनुसार 30 अप्रैल को किशोरी के पेट में दर्द होने पर उसने परिवारीजनों को घटना की जानकारी दी। रविवार शाम परिवारीजन उसे लेकर थाने पहुंचे। इंस्पेक्टर का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed