{"_id":"585c1e224f1c1b3e4de39bea","slug":"gang-rape-with-a-nurse","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग होम में नर्स के साथ गैंगरेप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नर्सिंग होम में नर्स के साथ गैंगरेप
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 23 Dec 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
बलात्कार
- फोटो : concept photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के एक नर्सिंग होम में नर्स के साथ गैंगरेप की घटना से सनसनी फैल गई। पीड़िता ने पुलिस लाइन में जमकर हंगामा काटा, तब जाकर उसे मेडिकल के लिए भेजा गया। मामले में नर्सिंग होम के स्वामी समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
कस्बा में रहने वाली 25 वर्षीय विवाहिता हाईवे स्थित मां चंद्रावलि नर्सिंग होम में नर्स हैं। बताया जाता है कि दो दिसंबर को नर्स ने बैंक में नोट जमा करने को छुट्टी मांगी तो नर्सिंग होम के स्वामी डा. कुशल पाल ने खुद नोट बदलने की बात कही। इस पर नर्स ने 500 के 100 और एक हजार के 30 नोट चिकित्सक को दे दिए। आरोप है कि कई बार नोट मांगे तो नहीं मिले। चिकित्सक ने 21 दिसंबर को शाम चार बजे नोट देने की बात कही। नर्स रुपये लेने पहुंची।
आरोप है कि यहां पर चिकित्सक, उसके जीजा प्रमोद, नौकर रुपकिशोर और श्रीकृष्ण उपाध्याय ने उसे पकड़ लिया। चारों ने मिलकर दुराचार किया। शोर मचाने पर कोई बचाने तक नहीं आया। वारदात के बाद जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर फरह पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की पड़ताल की गई।
विज्ञापन
गुरुवार को पीड़िता पुलिस लाइन पहुंच गई और यहां हंगामा काटा। इसके बाद पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेजा। चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। प्रभारी निरीक्षक अवधेश त्रिपाठी का कहना है कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।