फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   four injoured in accident at expressway

एक्सप्रेसवे पर दो हादसे, चार घायल

Fri, 06 May 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Fri, 06 May 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
four injoured in accident at expressway
dummy
यमुना एक्सप्रेसवे पर नोएडा से आगरा की ओर जा रही एक्सयूवी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। उसमें सवार चालक सहित तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


बुधवार रात एक्सयूवी कार बीआर 44 पी 3798 नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी। थाना बलदेव क्षेत्र में माइल स्टोन 122 के समीप अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सौरभ सिंह पुत्र रमेश चंद्र निवासी कर्बी स्टेशन रोड वार्ड दो थाना उमराऊ जिला बक्सर बिहार और रजनी पुत्री रवींद्र दुबे निवासी लोहिया नगर पटना बिहार के अलावा चालक पिंटू पांडेय घायल हो गए।

हादसे की सूचना पर पहुंचे पुलिस और एक्सप्रेसवे कर्मियों ने घायलों को उपचार के लिए आगरा भेज दिया। चालक पिंटू पांडेय की हालत गंभीर बताई गई है। यमुना एक्सप्रेसवे पर दूसरा हादसा गुरुवार सुबह महावन थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 116 के समीप हुआ।
विज्ञापन


इसमें आगरा से नोएडा की ओर जा रही अर्टिगा कार यूपी 16 एआर 4819 टायर फटने से अनियंत्रित होकर रैलिंग में घुस गई। उसमें सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को एक्सप्रेसवे कर्मियों ने जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed