फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   firing between police and goons in mathura

बिशंभरा के जंगलों में शाहुन गैंग और पुलिस में मुठभेड़

Wed, 03 Aug 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 03 Aug 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
firing between police and goons in mathura
एक घंटे तक हुई फायरिंग - फोटो : अमर उजाला
थाना शेरगढ़ के गांव बिशंभरा मेें स्वाट टीम और शेरगढ़ पुलिस की शाहून गैंग से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक घंटे तक पुलिस व बदमाशों के बीच हुई फायरिंग हुई। साहून समेत तीन बदमाशों को गोली लगी है। घायल साथियों को बदमाश स्कार्पियों में डालकर ले गए। पुलिस ने बदमाशों की इनोवा और मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।  
विज्ञापन


थाना शेरगढ़ के गांव बिशंभरा निवासी शातिर लुटेरा व बदमाश शाहुन की तलाश में स्वाट टीम बुधवार शाम को शेरगढ़ पुलिस व सेही चौकी प्रभारी के साथ गांव बिशंभरा में रास्ता देखने गई थी। तभी सूचना मिली कि शाहुन अपने गैंग के साथ गांव में छिपा हुआ है। इस पर स्वाट टीम ने शाहुन गैंग की घेराबंदी की तो शाहुन गैंग के लोग इनोवा व स्कार्पियो गाड़ी से गांव रामपुर बसई के जंगल की ओर भागने लगे। स्वाट टीम ने पीछा किया और घेराबंदी की। दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई।
विज्ञापन


पुलिस की फायरिंग में शाहुन के मुखबिर शाहिद मेव पुत्र इसरी मेव गोली लगने घायल हो गया। शाहुन के लोग उसे इनोवा में डालकर ले जाने लगे तो टीम के लोगों ने उसे आगे से घेर लिया। इस पर शाहुन गैंग के लोगों ने शाहिद को इनोवा कार में छोड़ दिया ओर कार को छोड़कर स्कार्पियों में सवार होकर हसनपुर की ओर भाग लिए। पुलिस और शाहुन गैंग के बीच करीब एक घंटे तक फायरिंग हुई। इस दौरान शाहुन और एक अन्य बदमाश  को भी गोली लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दोनों को इनके साथी स्कार्पियों में लेकर हरियाणा की ओर भाग गए। फायरिंग से आसपास के गांवों में दहशत बन गई। पुलिस टीम इनोवा, शाहिद व उसकी रास्ते में पड़ी बाइक को लेकर शेरगढ़ थाने आ गई। सूचना पर एसपी देहात अरुण कुमार सिंह, एसएसपी बबलू कुमार व सीओ छाता पीयूष श्रीवास्तव मौके पर पहंच गए।


घायल बदमाशों की अस्पतालों में तलाश
स्वाट टीम की शाहुन गैंग संग बिशम्भरा के जंगल में हुई मुठभेड़ में घायल हुए शाहुन व उसके साथी की हरियाणा के होडल व पलवल तथा आसपास के अस्पताल व चिकित्सकों के यहां पुलिस ने तलाश की। इस मामले में एसएसपी बबलू कुमार ने पलवल एसपी से बात कर अस्पतालों में चेकिंग कराई।

आठ माह पूर्व पलवल से हुआ था पुलिस हिरासत से फरार
पलवल में पेशी के दौरान आते वक्त 24 दिसम्बर 2015 को शातिर शाहुन पलवल हिरासत से भाग गया था। तभी पलवल पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed