फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   fire in adj court of mathura

एडीजे षष्ठ कोर्ट में लगाई आग, दस्तावेज जले

Mon, 13 Jul 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Mon, 13 Jul 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
fire in adj court of mathura
एडीजे षष्ठ के कोर्ट में रात के समय अचानक आग लगा दी गई। आग से एक टेबिल पर रखी दर्जनों फाइलें खाक हो गई। जिन फाइलों को जलाया गया वह उन मुकदमों से संबंधित थी जो इस समय सुनवाई में चल रहे थे और निर्णय के करीब थे। मामले में कोर्ट के क्लर्क ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


न्यायालय परिसर में ऊपरी मंजिल पर एडीजे षष्ठ का कोर्ट है। रविवार को रात में उनके कोर्ट में बीच की मेज पर रखी फाइलों में आग लगा दी गई। सुबह नौ बजे सफाईकर्मी इतवारी लाल और गणेश सफाई करने आए, तब घटना की जानकारी हो सकी। सफाईकर्मियों ने कोर्ट नाजिर को इसकी सूचना दी। सूचना पर सदर पुलिस, न्यायालय के अधिकारी और कर्मचारी, जिला जज दिनेश कुमार सिंह, अन्य न्यायाधीश, एसएसपी डा. राकेश सिंह और सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


एसएसपी ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया और अलमारी व आसपास के इलाके से नमूने लिए। मामले में कोर्ट के क्लर्क विमल कुमार शर्मा ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सदर पुलिस ने सफाई कर्मी इतवारीलाल, गणेश कुमार और रात्रि को चौकीदारी करने वाले रमेश चंद्र व धर्मेंद्र को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। एसएसपी डा. राकेश कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही आग लगाने वाले को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौके से नहीं मिला ताला
मथुरा। सुबह 9:30 बजे जब सदर पुलिस कोर्ट में आग की सूचना पर पहुंची तो कोर्ट के गेट पर लगा हुआ ताला मौके पर नहीं मिला। पुलिस और फारेंसिक टीम ने कोर्ट के मेन गेट का निरीक्षण किया। आग लगाने वाले ताला खोलकर कोर्ट में प्रवेश कर गए थे। कोर्ट के मुख्य दरवाजे को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया गया।  



एक टेबल की फाइलें पेट्रोल डालकर जलाईं
एडीजे षष्ठ की कोर्ट में फाइलों को आग लगाने वाले ने पेट्रोल का प्रयोग किया। आग लगने के बाद कुछेक कागजों के टुकड़ों से पेट्रोल की महक आ रही थी। कोर्ट के जिस कमरे में आग लगाई गई उस कमरे में अन्य कर्मचारियों की चार टेबल लगी हैं और उन पर दर्जनों फाइलें रखी हैं। किसी भी टेबिल का एक भी कागज नहीं जला। साथ ही मेज की बगल में चार बड़ी-बड़ी लोहे की अलमारी रखी हुई है। अलमारियों के ऊपर भी दर्जनों फाइलेें रखी हैं। किसी फाइल को जलाने वाले ने नुकसान नहीं पहुंचाया। बताया गया है कि जो फाइलों में जलीं उनमें से अधिकतर आपराधिक मामलों से जुड़ी थीं। कुछ केस सुनवाई में चल रहे थे और फैसले के निकट थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed