फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   fight between devotees and security guards in bankebihari temple

बांकेबिहारी मंदिर में भिडे़ सुरक्षाकर्मी और श्रद्धालु

Sun, 16 Apr 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला वृंदावन
अमर उजाला वृंदावन Updated Sun, 16 Apr 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
fight between devotees and security guards in bankebihari temple
बांकेबिहारी मंदिर में भिडे़ सुरक्षाकर्मी और श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में शनिवार की दोपहर श्रद्धालुओं और सुरक्षा गार्ड में विवाद हो गया। बताया गया कि परिवार की महिलाओं से बदसलूकी पर भड़के भाई सुरक्षाकर्मियों से भिड़ गए। पुलिस के पहुंचने तक मारपीट होती रही। घटना में श्रद्धालुओं सहित दो गार्ड को चोटें आई हैं। 
विज्ञापन


ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में एक बार फिर श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच मारपीट से अफरा-तफरी मच गई। घटनाक्रम शनिवार दोपहर का है। दिल्ली के शाहदरा निवासी अभिषेक वर्मा अपनी पत्नी राजनंदनी, सास गीता और साली राजभारती, भाई आकाश के साथ शनिवार सुबह ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने आए थे। महिलाएं जगमोहन में बने महिला कठघरे से दर्शन कर रही थीं।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी बीच महिला सुरक्षाकर्मी ने अभिषेक की सास को धक्का दिया। राजनंदनी और राजभारती ने विरोध किया तो विवाद हो गया। विवाद देख आंगन में मौजूद अभिषेक महिला दीर्घा में पहुंचे उधर मंदिर में तैनात छह से अधिक पुरुष सुरक्षाकर्मी भी एकत्रित हो गए। सुरक्षाकर्मी अभिषेक को खींचते हुए नीचे ले आए और मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव को आईं अभिषेक की सास गीता को घेरकर सुरक्षाकर्मियों ने बदसलूकी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि महिला सुरक्षाकर्मी गीता के बाल पकड़कर खींचते हुए दूसरी ओर ले गईं। ये देख अभिषेक के भाई आकाश उनको बचाने आए तो सुरक्षाकर्मियाें ने उनको भी पकड़ लिया। दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई। 

पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को बांकेबिहारी पुलिस चौकी ले आई। यहां हंगामा हुआ तो सभी को कोतवाली ले गई। घटना में श्रद्धालुओं, महिला गार्ड कुसुम, संगीता और पुरुष सुरक्षाकर्मी सुनील दत्त के घायल होने की बात कही जा रही है। महिला सुरक्षाकर्मियों को सौ शय्या संयुक्त जिला अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है। 


मामले में आकाश वर्मा ने पुलिस को तहरीर दी है, दूसरी ओर से सुरक्षाकर्मी सुनील दत्त ने तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों ओर से एनसीआर दर्ज कर ली है। बांकेबिहारी मंदिर में लगी निजी सुरक्षा एजेंसी जी 4 एस के सुपरवाइजर पोप सिंह ने आरोप लगाया है कि झगड़ा पहले श्रद्धालुओं ने शुरू किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed