{"_id":"58d00daa4f1c1ba84f1a2add","slug":"fakhruddin-was-murdered-in-govind-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदीनगर का फकरुद्दीन था गोविंद नगर में मारा गया बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोदीनगर का फकरुद्दीन था गोविंद नगर में मारा गया बदमाश
अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 20 Mar 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचकर की शनाख्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच दिन पहले गोविंदनगर के एफ सेक्टर में लूटपाट को घुसे होंडा सिटी सवार अपने ही साथियों की गोली से मारा गया बदमाश गाजियाबाद के मोदीनगर का हिस्ट्रीशीटर फकरुद्दीन था। उस पर गाजियाबाद, दिल्ली और फरीदाबाद में हत्या, लूट और चोरी के 17 मुकदमे दर्ज हैं।
थाना गोविंदनगर के एफ सेक्टर में रिटायर्ड संप्रेक्षण अधिकारी बीडी गुप्ता के घर में घुसे होंडा सिटी कार सवारों बदमाशों ने डेढ़ लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया था। लूटपाट के समय ही अपने साथी की गोली से एक बदमाश ढेर हो गया था। सोमवार को बदमाश की शनाख्त गाजियाबाद के सीकरी खुर्द मोदीनगर निवासी उसके भाई नईम ने पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचकर की।
थाना गोविंदनगर प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश भदौरिया ने बताया कि मारा गया बदमाश गाजियाबाद के मोदीनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर फकरुद्दीन था। उस पर हत्या, लूट और चोरी के 10 मामले मोदीनगर में दर्ज हैं। इसके अलावा सात मामले फरीदाबाद और दिल्ली में भी दर्ज हैं। उसके भाई नईम का कहना है कि उसका परिवार से करीब 15 सालों से कोई लेनादेना नहीं है। उसके तीन बेटियां हैं। वह कार का ड्राइवर था।
विज्ञापन
बदमाशों की छोड़ी गई बरामद पिस्टल बिहार के मुंगेर की निकली है। जनवरी में स्वाट टीम प्रभारी हरीशवर्धन सिंह ने हथियारों का जखीरा पकड़ा था। यह हथियार भी मुंगेर के थे।
जल्द ही लूट का खुलासा कर लिया जाएगा। मारा गया बदमाश अकेला नहीं, बल्कि पूरे 18 बदमाशों का गैंग है।
- जगदीश सिंह, सीओ सिटी