{"_id":"58600ab74f1c1b8640eeb353","slug":"facebook-friend-called-home-and-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर बने दोस्त ने घर बुलाकर किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर बने दोस्त ने घर बुलाकर किया दुष्कर्म
Amar Ujala
Updated Sun, 25 Dec 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
फेसबुक
फेसबुक पर बने दोस्त ने पश्चिम बंगाल की युवती को शादी का झांसा देकर 17 अक्तूबर को अपने घर बुला लिया और दुष्कर्म किया। बाद में शादी से मुकर जाने पर युवती यहां से चली गई। अब युवती के पिता ने वृंदावन आकर शादी के लिए आग्रह किया तो युवक और उसके परिवारीजनों ने इंकार कर दिया। साथ ही पिता की पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। युवती के पिता ने कोतवाली में युवक सहित पांच लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
चैतन्य विहार कालोनी निवासी शुभम अग्रवाल ने फेसबुक के जरिए पश्चिम बंगाल की एक युवती से दोस्ती कर ली। यहां दोनों के बीच कई महीनों तक बातचीत होती रही। दोनों ने प्यार का इजहार किया और शादी करने की ठान ली। युवक ने युवती को वृंदावन बुलाकर 17 अक्तूबर को अपने ही घर में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक ने शादी से इंकार कर दिया। युवती के पिता के आग्रह को ठुकराने और मारपीट करने के बाद युवती ने अपने पिता के साथ मथुरा आकर एसएसपी को आपबीती बताई। एसएसपी के आदेश पर युवती के पिता की तहरीर पर शुभम, उसके पिता गोविंद, मां विजयलता, बहन मालती और बहनोई संदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।