{"_id":"573ca4fe4f1c1bb11fac7169","slug":"extortion-case-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचास हजार दे दो वरना जान से मार दूंगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पचास हजार दे दो वरना जान से मार दूंगा
अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 18 May 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
रंगदारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना गोविंद नगर क्षेत्र के बैरागपुरा में मुकुट कारोबारी से चौथ मांगने साथी संग गए हिस्ट्रीशीटर को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर से तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
बैरागपुरा निवासी पवन सिसौदिया का मुकट का कारोबार है। आरोप है कि गोविंद नगर थाने के हिस्ट्रीशीटर और चांदी लुटेरे अंकुर पंडित ने उनसे 50000 रुपये चौथ मांगी। नहीं दी तो मंगलवार रात 11 बजे पवन को अंकुर पंडित, अमित यादव और निक्की ने घर के निकट दबोच लिया मारपीट कर डाली।
पवन ने विरोध किया तो उसे डराने को फायर कर दिया। फायर की आवाज होने पर आसपास के लोग आ गए तो हमलावर भागने लगे। लोगों ने अंकुर पंडित और अमित यादव को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। सूचना पर गोविंद नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों को थाने ले आई।
विज्ञापन
एसओ गोविंदनगर ने बताया कि अंकुर के कब्जे से तमंचा, खोखा और कारतूस बरामद किए हैं। एसओ ने बताया कि अंकुर पंडित पहले चांदी लूट में जेल गया। साथी अमित यादव को भी कोतवाली पुलिस ने लूट के मामले में जेल भेजा था। इस मामले में पवन यादव ने अंकुर पंडित, अमित यादव और निक्की के खिलाफ 50000 की चौथ मांगने, फायर करने और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।