फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   encounter with robbers

बैंक लूटने आए बदमाशों से मुठभेड़, एक को गोली लगी

Fri, 23 Sep 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 23 Sep 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
encounter with robbers
एसओजी टीम
गुजरात में एक कारोबारी से छह लाख रुपये लूटने के बाद शहर की बैंक में वारदात की योजना बना रहे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। गोलीबारी में एक बदमाश घायल हो गया जबकि उसके साथी मौका देखकर भाग निकले। गिरफ्तार बदमाश ने बताया कि उनके गैंग ने बैंक लूट और बैंक से पैसे निकालकर जाने वाले लोगों को लूटने का प्लान बनाया था।
विज्ञापन


पुलिस और बदमाशों के बीच यह मुठभेड़ बुधवार रात गोविंदनगर थाना क्षेत्र में बंगाली कालोनी में हुई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। वह घायल होकर मौके पर ही गिर गया, जबकि उसके साथी फायरिंग करते हुए भाग गए। गिरफ्तार बदमाश अरुण उर्फ ईलू निवासी कन्नी गूजर चौराहा गुलाब रोड भरतपुर राजस्थान है।
विज्ञापन


एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश से 17000 रुपये, एक बाइक, तमंचा बरामद हुआ है। स्वाट टीम के प्रभारी हरीश वर्धन ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश अरुण का भाई अजय खटीक 2012 में पुलिस मुठभेड़ में आगरा में मारा गया था। थाना प्रभारी इंद्रेश भदौरिया ने बताया कि फरार बदमाशों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी (सिटी) आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश ने एक माह पूर्व गुजरात के जामनगर में व्यापारी को गोली मारकर छह लाख रुपये लूटे थे। वहां से यह फरार हो गए, यहां आकर बड़ी वारदात की फिराक में थे।


यह बदमाश भाग निकले
सुनील निवासी मकान नबंर आठ, ब्लॉक 4, मोहल्ला श्यामनगर सीताराम पार्क, थाना गुलाब नगर, जिला जामनगर (गुजरात)। संजय जाट उर्फ संजू निवासी मदैम, थाना राया। राकेश उर्फ ओके निवासी नगला धनी, थाना सादाबाद जिला हाथरस। दो अन्य बदमाश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed