{"_id":"738ab144d53e5ad40010c0afb7717824","slug":"disturnance-after-juma-namaj-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलविदा की नमाज के बाद चलीं तलवारें, कई घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलविदा की नमाज के बाद चलीं तलवारें, कई घायल
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Sat, 18 Jul 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरीर कोतवाली के गांव राजागढ़ी में अलविदा की नमाज के बाद चप्पल चोरी होने पर नमाजियों के दो पक्षों में जमकर मारपीट, पथराव हुआ। बाद में दोनों ओर से तलवारें ली गईं और एक दर्जन लोग घायल हो गए।
झगड़ा गांव राजागढ़ी निवासी सुलेमान और मजीद पक्ष के बीच हुआ। बताया गया कि जंगल में बकरियां चराने जाने वाले सुलेमान और मजीद में पहले भी कहासुनी हुई थी। तब दोनों गांव के संभ्रांत लोगों ने झगड़ा समाप्त करा दिया था।
शुक्रवार को दोनों पक्ष गांव में मस्जिद में अलविदा की नमाज अदा करने पहुंचे। दोपहर दो बजे नमाज के बाद जब बाहर आए तो सुलेमान की मस्जिद के बाहर से चप्पल गायब थी। सुलेमान ने मजीद पक्ष के लोगों पर चप्पल गायब करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
इसे लेकर दोनों पक्षों में फिर से कहासुनी हो गई और मारपीट होने लगी। दोनों ने अपने परिवार के लोगों को बुला लिया और दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। दोनों पक्ष तलवारें निकाल लाए और एक-दूसरे पर प्रहार किए। दोनों पक्षों में आधे घंटे तक पथराव और तलवारें चलीं।
सूचना पर सुरीर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तब हालात काबू में आए। घटना में सुलेमान, मुमताज, शौकीन, जाबिर, भोला, फारूख, नूरबानो, भरा, मजीद, बंटू, संजू, मौनू और थानी आदि घायल हैं। इसमें एक पक्ष ने सुरीर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी वहीं दूसरे पक्ष ने सीओ मांट से शिकायत की। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।